Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA Motors की बड़ी योजना: 2027 तक लॉन्च होंगी 6 नई गाड़ियां, Safari EV और Sierra EV भी शामिल

    Updated: Tue, 19 May 2026 01:30 PM (IST)

    TATA New Models: TATA Motors मार्च 2027 तक 6 नई गाड़ियां लॉन्च करेगी। इनमें बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स और टियागो-टिगोर जैसी मौजूदा गाड़ियों के फेसलि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors ने मार्च 2027 तक 6 नई गाड़ियों को लॉन्च करने की योजना तैयार की है। इनमें से 2 बिल्कुल ही नए मॉडल होंगे जबकि 4 मौजूदा गाड़ियों के फेसलिफ्ट वर्जन होंगे। इसमें Safari EV भी शामिल है जिसके इस साल त्योहारों के सीजन तक लॉन्च होने की उम्मीद है। साथ ही Tiago और Tigor के पूरे लाइन-अप को इस साल बदला या अपडेट किया जा सकता है।

    TATA Sierra EV

    TATA Motors के नए गाड़ियों के प्लान में Sierra EV सबसे आगे होगी। यह इलेक्ट्रिक गाड़ी भारत में वित्तीय वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY2027) यानी जुलाई से सितंबर के बीच उपलब्ध होगी। यह पेट्रोल-डीजल (ICE) वाली Sierra के लॉन्च होने के करीब 8-10 महीने बाद आएगी। TATA की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट में Sierra EV को Curvv EV और Harrier EV के बीच में रखा जाएगा।

    इसमें 55kWh और 75kWh के दो बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद है। साथ ही, सिंगल-मोटर रियर व्हील ड्राइव (RWD) और डुअल-मोटर ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप मिलने की उम्मीद है।

    TATA Safari EV

    टाटा त्योहारों के सीजन में अपनी Safari EV लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह मॉडल इस वित्तीय वर्ष में कंपनी की तरफ से दूसरी नई गाड़ी होने की उम्मीद है। Safari EV टाटा की तीन लइनों वाली पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी। यह TATA की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट में सबसे मुख्य गाड़ी होगी जो Mahindra XEV 9s जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।

    Safari EV में Harrier EV की तरह ही दो बैटरी विकल्प मिल सकते हैं। इसमें 65kWh और 75kWh के दो बैटरी विकल्प से साथ RWD और AWD सेटअप मिलने की उम्मीद है।

    इनको मिल सकता है फेसलिफ्ट

    TATA Motors के आने वाले 4 फेसलिफ्ट प्लान में Tiago हैचबैक और Tigor कॉम्पैक्ट सेडान शामिल हो सकती है। इनमें इनके पेट्रोल-डीजल और EV दोनों वर्जन आ सकते हैं। TATA के इन शुरुआती मॉडल्स को काफीसमय में कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है। इस साल की शुरुआत में अपडेटेड Tiago EV को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।

    खबरें और भी

    नई Tiago EV और Tigor EV में टाटा का नया 6-इन-1 ड्राइवट्रेन मिल सकता है। इस नए ड्राइवट्रेन की शुरुआत हाल ही में आई 2026 Punch EV फेसलिफ्ट के साथ हुई थी।

    TATA Avinya EV

    टाटा वित्तीय वर्ष 2027 की दूसरी छमाही (latter half of FY2027) में अपने प्रीमियम ब्रांड Avninya की पहली प्रोडक्शन EV को पेश करने की उम्मीद है। संभावना है कि इसे 2027 के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पहली बार सामने लाया जाएगा। शुरुआत में आने वाली यह पहली Avinya EV एक बड़ी SUV होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं FASTag के रंगों का ये सीक्रेट? जानें आपकी गाड़ी पर लगेगा किस कलर का फास्टैग