Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Nexon EV Max Dark Edition: डार्क थीम से बदला गाड़ी का रंग-रूप, 7.2kW चार्जर से लैस इस कार की खास बातें

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 08:10 AM (IST)

    Tata Nexon EV Max Dark Edition Tata Nexon EV Max Dark Edition इलेक्ट्रिक SUV दो वेरिएंट्स - XZ+ LUX और XZ+ LUX (7.2kW AC) में आती है। इस कार में 10.2 ...और पढ़ें

    Tata Nexon EV Max Dark Edition की डार्क-थीम काफी शानदार
    Tata Nexon EV Max Dark Edition की डार्क-थीम काफी शानदार

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में हाल के दिनों में टाटा ने Nexon EV Max Dark वेरिएंट को लॉन्च किया है। अगर आप इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम इस कार से जुड़ी 5 खास डिटेल्स लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इस कार में क्या कुछ खास है।

    वेरिएंट्स

    सबसे पहले इस कार के वेरिएंट्स की बात करते हैं, नई लॉन्च की गई Tata Nexon EV Max Dark Edition इलेक्ट्रिक SUV दो वेरिएंट्स - XZ+ LUX और XZ+ LUX (7.2kW AC) में आती है। इस कार में आपको  7.2kW होम चार्जर मिलेगा, जो कार की बैटरी को केवल 5 से 6 घंटे में चार्ज कर सकता है।

    कीमत

    भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन ईवी मैक्स डार्क एडिशन की कीमत एक्सजेड+ लक्स ट्रिम लेवल के लिए 19.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है। वहीं 7.2kW चार्जर से लैस वेरिएंट की कीमत 19.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है।

    फीचर्स

    नई टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स डार्क एडिशन नेक्सॉन एसयूवी का पहला वेरिएंट है जिसमें 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट यूनिट है। यह नया हर्मन इंफोटेनमेंट यूनिट वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 6 भाषाओं में 180 वॉयस कमांड फंक्शन को सपोर्ट करता है।

    डार्क थीम 

    आपको बता दें, नई टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स डार्क एडिशन में बाहर और अंदर एक डार्क थीम है। इसमें एक मिडनाइट ब्लैक शेड, चारकोल ग्रे अलॉय व्हील्स, सैटिन ब्लैक ह्यूमैनिटी लाइन, फेंडर पर "डार्क"डार्क-थीम वाला लेदर अपहोल्स्ट्री, ग्लॉस पियानो ब्लैक डैशबोर्ड और एक डार्क-थीम वाला इंटीरियर है।

    खबरें और भी

    पावरट्रेन 

    नया टाटा नेक्सन ईवी मैक्स डार्क वेरिएंट इसी पावरट्रेन के साथ आता है जो नेक्सॉन ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी के दूसरे वेरिएंट में है। जैसे, Nexon EV Max Dark Edition में इलेक्ट्रिक मोटर 143 bhp की पावर और 250 Nm का टार्क जनरेट करता है।

    इसके अलावा Tata Nexon EV Max Dark वेरिएंट में बैटरी पैक का साइज 40.5kWh है, जो कंपनी के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर पूरी तरह से बैटरी पैक पर 453 km की सीमा तय करने का दावा करती है।