TATA Nexon Pure+ PS हुई लॉन्च; 10 लाख से कम में पैनोरमिक सनरूफ वाली पहली कार, जानें इसके खास फीचर्स
TATA Nexon Pure Plus: टाटा मोटर्स ने नई Nexon Pure+ लॉन्च की है। मात्र 9.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) देने वाली यह पहली कार है जो पेट्रोल, डीजल और CNG विक ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कार कंपनी TATA Motors ने अपनी नई कार Nexon Pure+ PS लॉन्च कर दी है। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह पहली बार है जब 10 लाख से कम कीमत वाली किसी कार में पैनोरमिक सनरूफ दी गई है।
इंजन के विकल्प
Nexon Pure+ कई तरह के इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसमें डीजल इंजन मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। अगला है पेट्रोल जो इस सेगमेंट का सबसे पावरफुल 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मैनुअल और AMT के साथ होगा। अंत में तीसरा है iCNG जो टाटा की खास ट्विन सिलिंडर तकनीक वाला iCNG मॉडल है जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ है।
नंबर-1 SUV
TATA पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेर श्रीवास्तव ने कहा कि, Nexon देशभर के ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार और पूरे वित्त वर्ष 2026 में भारक की नंबर-1 SUV रही है। अब 10 लाख से कम में भारत के पहले पैनोरमिक सनरूफ से साथ Pure+P PS वेरिएंट को पेश करना इसे और भी मजबूत बनाता है।
Nexon भारत की इकलौती ऐसी SUV है जो पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक इन चारों विकल्पों में उपलब्ध है। यह ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हुए कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ी मजबूत बनाए है।

क्या है इसके फीचर्स?
10 लाख रुपए स कम में भारत का पहला Voice-Assisted वाला बड़ा सनरूफ है। इंफोटेनमेंट सिस्टम की बात करें तो 26.03 सेमी का हरमन सिस्टम जिसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा है। साथ बी, 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, सेंसर्स के साथ HD रियर व्यू कैमरा, ऑटोमैटिक LED हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, LED टेल लैंप्स और इलेक्ट्रिक ORVMs मिलते हैं।
खबरें और भी
यहां हर वेरिएंट की कीमत की लिस्ट दी गई है:
Variant | ESP in ₹ (Ex-showroom, Delhi) |
Petrol MT | 9.59 Lakh |
Petrol AMT | 10.14 Lakh |
Twin Cylinder iCNG MT | 10.39 Lakh |
Diesel MT | 10.54 Lakh |
Diesel AMT | 11.19 Lakh |
यह भी पढ़ें- Mahindra की Classic से लेकर Neo तक की बढ़ी कीमतें, देखें नई प्राइस लिस्ट, अब कितने देने होंगे पैसे