Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Punch facelift की लॉन्च डेट को लेकर मिली ये जानकारी, जानिए कब होगी पेश

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 08:00 AM (IST)

    एमडी शैलेश चंद्रा ने कहा कि पंच के अपग्रेड को लेकर हमें कम से कम 2025 तक उम्मीद करनी चाहिए। आप जानते हैं कि इसे अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। वि ...और पढ़ें

    Tata Punch facelift की लॉन्च डेट को लेकर अहम जानकारी मिली है। (प्रतीकात्मक फोटो)
    Tata Punch facelift की लॉन्च डेट को लेकर अहम जानकारी मिली है। (प्रतीकात्मक फोटो)

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा पंच फेसलिफ्ट को लेकर लंबे समय से अपडेट आ रहे थे। लेकिन अब इसकी लॉन्च डेट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। टाटा पंच पेट्रोल में अगले साल के मध्य में फेसलिफ्ट देखने को मिलेगी। इस बात की पुष्टि टाटा मोटर्स की यात्री वाहन इकाई के एमडी शैलेश चंद्रा ने की है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    लॉन्च को लेकर अपडेट

    एमडी शैलेश चंद्रा ने कहा कि पंच के अपग्रेड को लेकर हमें कम से कम 2025 तक उम्मीद करनी चाहिए। आप जानते हैं कि इसे अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। विशिष्ट फेसलिफ्ट अवधि तीन साल है इसलिए हमें उम्मीद करनी चाहिए कि 2025 के मध्य में इस गाड़ी को आईसीई संस्करण में बदलाव के साथ पेश किया जाएगा।

    बदलावों के साथ आएगी फेसलिफ्ट

    टाटा के द्वारा पेश की गई नेक्सॉन और हैरियर फेसलिफ्ट को कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ पेश किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि टाटा मोटर्स पंच एसयूवी की स्टाइल को परिवर्तित करने का विचार करेगी। इसमें फ्रंट बंपर और ग्रिल में बदलाव के साथ-साथ हेडलैंप और बोनट में मामूली बदलाव के उम्मीद की जा रही है। कहा गया है कि टाटा पंच के आगामी मॉडल में कुछ फीचर्स को भी अपग्रेड के तौर पर जोड़ा जाएगा।

    टाटा नेक्सन से मिलते-जुलते होंगे फीचर

    अगर नेक्सॉन ट्विन्स के बीच अंतर को देखता है तो नेक्सॉन ईवी में कुछ विशेष खूबियां हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। दूसरी ओर ICE Nexon की सबसे बड़ी स्क्रीन 10.25-इंच यूनिट है।

    खबरें और भी

    ईवी ओटीटी प्लेटफार्मों को स्ट्रीम करने के लिए टाटा के नए आर्केड मिलेंगे। बता दें यह ईवी ऐप सूट से भी सुसज्जित है। इसके अतिरिक्त नेक्सॉन ईवी आईसीई नेक्सॉन पर मैनुअल हैंडब्रेक के विपरीत, ऑटो-होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक से सुसज्जित है।

    टाटा पंच का मौजूदा मॉडल

    वर्तमान समय में पेश की जाने वाली टाटा पंच में 86एचपी और 113एनएम टॉर्क पैदा करने वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पेश किया जाता है। इसको 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है। फेसलिफ्ट मॉडल में पावरट्रेन के तौर पर बदलावों की उम्मीद नहीं की जा रही है।

    ये भी पढ़ें- Ather लेकर आएगी एक नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर, X पर शेयर किया गया टीजर वीडियो