Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Punch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें इसमें क्या कुछ खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 04 Mar 2023 12:02 PM (IST)

    फरवरी महीने की सेल्स रिपोर्ट टाटा मोटर्स ने जारी कर दी है। कंपनी को बीते महीने तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी मिली है। पंच माइक्रो एसयूवी के लिए भी अपडेट रोलआ ...और पढ़ें

    Tata Punch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें इसमें क्या कुछ खास
    Tata Punch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें इसमें क्या कुछ खास

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स आज से ही नहीं कई सालो से राज करते आ रही है। आपको बता दें ,Tata Motors ने हाल ही में BS6 चरण 2 पावरट्रेन के साथ अपने यात्री वाहन टाटा पंच  को अपडेट किया है। पंच माइक्रो एसयूवी के लिए भी अपडेट रोलआउट किया था।  अगर आप अपने लिए टाटा पंच को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपको इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए चार सप्ताह का इंतजार करना होगा।

    टाटा पंच वेरिएंट

    आपको बता दें , टाटा पंच को प्योर, एडवेंचर, एकम्प्लिश्ड और क्रिएटिव वेरिएंट में रखा जा सकता है। ये कार उन लोगों के लिए काफी दमदार है जिनको भीड़ से अलग दिखना पसंद है, पंच में एक विशेष कैमो एडिशन में फोलिएज ग्रीन एक्सटीरियर शेड के साथ आती है।

    टाटा पंच इंजन और ट्रांसमिशन

    भारतीय बाजार में टाटा पंच 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो बीएस 6 चरण 2 के अनुरूप है। इसका मोटर 84bhp और 113Nm का टार्क जनरेट करता है जो पांच स्पीड गियरबॉक्स और AMT यूनिट  से जोड़ा जाता है। टाटा ने जनवरी 2023 में ऑटो एक्सपो 2023 में पंच सीएनजी को भी पेश किया था। जिसे आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

    फरवरी में रहा कंपनी का क्रेज

    फरवरी महीने की सेल्स रिपोर्ट टाटा मोटर्स ने जारी कर दी है। कंपनी को बीते महीने तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी मिली है। आपको बता दें , टाटा मोटर्स ने 79,705 यूनिट्स की सेल की थी। एक साल की अवधि में कंपनी ने कुल वाहन की ब्रिकी 77,733 यूनिट्स की थी।

    खबरें और भी

    हाल में हुई Nexon की कीमत में बढ़ोतरी

    टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली नेक्सन एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने हाल के दिनों में इस कार की कीमत में बढ़ोतरी की है। कुछ मॉडलों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, तो कुछ मॉडल्स 18,000 रुपये से महंगे हो गए हैं।