Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Tiago EV और Tata Tigor EV दोनों में कितना अंतर और कितनी समानता, यहां पढ़ें तुलना

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 09:20 AM (IST)

    टाटा की कार को लोग आज से ही नहीं कई सालों से पसंद करते आ रहे हैं।आपको बता दे दोनों बैटरी और चार्जिंग ऑप्शन के साथ आती है और कई वेरिएंट में पेश भी किया ...और पढ़ें

    Tata Tiago EV और Tata Tigor EV दोनों में कितना अंतर और कितनी समानता
    Tata Tiago EV और Tata Tigor EV दोनों में कितना अंतर और कितनी समानता

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। Tata Motors ने हाल के दिनो में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक कार लॉन्च की है। जो इस समय भारत में लोगों के बजट में सबसे अनुकूल इलेक्ट्रिक कार में एक है। इसको वाहन निर्माता कंपनी ने 8.49 लाख रुपये में लॉन्च किया था। आपको बता दे टियागो ईवी ने इलेक्ट्रिक सेडान, टिगोर ईवी को 4 लाख रुपये कम कर दिया है। चलिए आज हम आपको इन दोनों के बीच के खास अंतर के बारें में बताते हैं।

    Tata Tiago EV और Tata Tigor EV:कीमत

    टाटा की कार को लोग आज से ही नहीं कई सालों से पसंद करते आ रहे हैं। आपको बता दे दोनों बैटरी और चार्जिंग ऑप्शन के साथ आती है और कई वेरिएंट में पेश भी किया गया है। इलेक्ट्रिक हैचबैक हैचबैक की कीमत एंट्री-लेवल XE मॉडल के लिए 8.49 लाख रुपये से लेकर टॉप-ऑफ-द-लाइन XZ + टेक प्लस मॉडल के लिए 11.79 लाख रुपये है। Tata Tigor EV की शुरुआती कीमत 12.49 लाख से 13.64 लाख रुपये तक है।

    Tata Tiago EV और Tata Tigor EV: रेंज

    भारतीय बाजार में टियागो ईवी हैचबैक को दो बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, एक छोटा 19 kWh बैटरी पैक और एक बड़ा 24 kWh बैटरी पैक जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 250 किलोमीटर और 315 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। Tata Tigor इलेक्ट्रिक सेडान की रेंज 26 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल से 306kms का रेंज देता है। दोनों इलेक्ट्रिक कारें 5.7 सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

    Tata Tiago EV और Tata Tigor EV: फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो Tigor EV में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है। इसमें एक ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, एक 8-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम और एक रियर कैमरा भी है। Tata Tiago EV में ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, TMPS और ऑटोमैटिक कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी इसकी डिलीवरी साल 2023 से शुरु कर देगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    सर्दियों के मौसम में भी कार में लग सकती है आग, कभी न करें ये काम; आपकी गाड़ी रहेगी सुरक्षित

    इस मौसम में सबसे अधिक परेशान करती है कार के अंदर की धुंध, इन उपायों से मिलेगा चुटकियों में समाधान