Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Tiago EV: 28 सितंबर को आ रही है भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार! जानें इससे जुड़ी सारी बातें

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Fri, 16 Sep 2022 09:31 AM (IST)

    Tata Tiago EV को पेश करने की टाइमिंग सामने आ गई है। इसे इसी महीने लाया जा रहा है और इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे किफायती मॉडल के रूप में पेश किए ज ...और पढ़ें

    Tata Tiago EV 28 सितंबर को होने वाली है पेश
    Tata Tiago EV 28 सितंबर को होने वाली है पेश

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Tiago EV: Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लाइनअप में एक नया मॉडल जुड़ने को तैयार हो गया है। कहा जा रहा है कि नई टाटा टियागो ईवी को 28 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। साथ ही इसे भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में भी लाया जा सकता है।

    बता दें कि टाटा जल्द ही अपने तीन इलेक्ट्रिक मॉडल्स को भारत में लॉन्च करने वाली है। इनमें Updated Tata Nexon EV, Tiago EV और Altroz EV को रखा गया है। इसके अलावा, बाद के दिनों में कुल 10 नए EVs को जोड़ने की भी योजना है।

    Tata Tiago EV: बैटरी पैक

    टाटा टियागो ईवी में एंट्री-लेवल मोटर को जोड़ा जा सकता है, जिसमें 21.5kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। यह बैटरी पैक 41hp की पावर और 105Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। रेंज की बात करें तो टियागो EV को सिंगल चार्ज में 213km की रेंज देने का दावा किया गया है। साथ ही बैटरी पैक को 1 घंटे 50 मिनट में 15kW DC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।

    Tata Tiago EV: डिजाइन

    अपकमिंग Tiago EV के डिजाइन की बात करें तो अनुमान है कि इसे मौजूदा ICE-पावर्ड Tiago की तरह ही रखा जाएगा। हालांकि, एक इलेक्ट्रिक कार होने की वजह से इसके ग्रिल में बदलाव देखा जाएगा। साथ ही Tigor और Nexon EV की तरह ही अपकमिंग टियागो में भी कॉस्मेटिक ब्लू हाइलाइट मिलने की भी संभावना है।

    खबरें और भी

    वहीं, इसकी कीमतों का खुलासा होन बाकी है, लेकिन अनुमान है कि इसे 5 लाख रुपये से 7 लाख रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। वहीं, इसकी लॉन्चिंग इसी साल अक्टूबर में हो सकती है।

    ये भी देखें-

    टियागो की पहली एनिवर्सरी पर टाटा ने लॉन्च किया नया वेरिएंट, जानें कीमत और फीचर्स

    आ गया Tata Tiago का नया XT Rhythm वेरिएंट, कीमत महज 6.45 लाख रुपये, जानें इसकी खासियत