Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्यों खरीदी जाएं Tata Tiago EV, जानें इससे जुड़ी खास बात इन आसान प्वाइंट्स में

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 12:57 PM (IST)

    अगर आप अपने लिए Tata Tiago EV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए इससे जुड़ी खास बातों को लेकर आए हैं। जिसमें हम आपको ये बताएंगे की आखिर क ...और पढ़ें

    Tata Tiago EV के बारें में खास बातें इन आसान प्वाइंट्स में
    Tata Tiago EV के बारें में खास बातें इन आसान प्वाइंट्स में

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। Tata Tiago EV: हाल के दिनों में कुछ महीने पहले ही टाटा ने इसे एक शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, जो अपने सभी  प्रतिद्वंद्वियों को कीमत के मामले में टक्कर देती है। Tata Motor के इलेक्ट्रिक बेड़े को मजबूत किया जिसमें Nexon EV और Altroz EV शामिल हैं। चलिए आज हम आपको कुछ खास प्वाइंट्स में समझाएंगे की आखिर क्यों खरीदी जाए टाटा टियागो ईवी।

    Tata Tiago EV कीमत

    आपको बता दे टाटा टियागो ईवी हैचबैक कीमत के मामले में काफी सस्ती है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 8.49 लाख, एक्स-शोरूम है।। इसके साथ ही टॉप-स्पेक XZ+ Tech Lux वैरिएंट के लिए 11.79 लाख रुपये है।

    Tata Tiago EV सेफ्टी

    जब भी हम कार लेने जाते हैं तो सबसे पहले दिमाग में सेफ्टी आती है। आपको बता दे  सेफ्टी के मामले में कार को Tata Punch, Tata Nexon और Altroz के साथ तीन पांच सितारा सुरक्षा रेटिंग मिली है। टियागो ईवी भी अधिक पीछे नहीं है क्योकि यह 4-स्टार ग्लोबल एनसीएपी रेटेड टियागो प्लेटफॉर्म पर आधारित है।Tiago EV में फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, डायनामिक गाइडलाइंस के साथ रिवर्स कैमरा, i-TMPS और IP67-रेटेड बैटरी पैक और मोटर भी है।

    Tata Tiago EV बैटरी पैक

    Tata Tiago EV में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। इसमें  एक छोटा 19.2kWh बैटरी पैक और एक बड़ा 24kWh बैटरी पैक है। इसके साथ ही इसमें एक फास्ट चार्जिंग भी मिलती है जिसमें दोनों बैटरी पैक को 50kW फास्ट चार्जर के साथ चार्ज किया जा सकता है। इसे 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    Tata Tiago EV फीचर्स

    कंपनी ने टाटा टियागो ईवी में फुली-लोडेड XZ+ Tech Lux सबसे पसंदीदा वेरिएंट है और कंपनी इसकी डिलीवरी 2023 में शुरू कर सकती है। Tata Tiago EV के उच्च वेरिएंट में ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, TMPS और ऑटोमैटिक फीचर्स मिलते हैं।

    ये भी पढ़ें-

    मारुति लेकर आएगी ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी दो नई SUVs , जानें कंपनी का प्लान

    कार ड्राइव करते वक्त कैसे लगाएं लेफ्ट साइड का अंदाजा? ओवरटेकिंग और एक्सीडेंट का डर हो जाएगा खत्म