यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV: एक-दूसरे से कितनी अलग हैं ये गाड़ियां? किसे खरीदना फायदे का सौदा
टाटा की इलेक्ट्रिक कारों का इंडियन मार्केट में काफी डिमांड है। अकेले टाटा ने ईवी मार्केट में 84 फीसद से अधिक बाजार की हिस्सेदारी अपने नाम दर्ज की है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले अक्सर टाटा टियागो और टिगोर को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि किसे खरीदते समय प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि इन दोनो ईवी की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं है। वहीं ईवी का चलन हाल ही में तेज हुआ है और ईवी खरीदने वाले यूजर्स में अधिकतर पहली बार ईवी पर भरोसा करने वाले लोग हैं। इसलिए, इन दोनों ईवी का कंपैरिजन आपके सामने लाया गया है, ताकि आप इस पढ़कर तय कर पाएं कि किसे खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा होगा।
.jpg)
टियागो और टिगोर ईवी रेंज
टाटा की टिगोर सिंगल चार्ज पर 306 किमी तक चलने का दावा करती है। वहीं टियागो में थोड़ा बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जिससे इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की रेंज 315 किमी तक जाती है।
Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV चार्जिंग टाइम
Tigor EV और Tiago EV दोनों ही कई चार्जिंग ऑप्शन के साथ आती है। आपको बता दे 15A चार्जिंग पॉइंट वाली Tigor EV को अपनी बैटरी को 0%-80% से चार्ज करने में 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है।वहीं एक 25 kW DC फास्ट चार्जर भी है जिसे चार्ज करने में 65 मिनट लगते हैं।Tiago EV में इसके आलावा , 3.3 kW AC चार्जर है जो छोटी 19.2 kWh बैटरी को 10-100 प्रतिशत से चार्ज करने में 5 घंटे और 5 मिनट का समय लेता है, जबकि बड़ी बैटरी में 6 घंटे और 20 मिनट लगते हैं।
दोनों ईवी की वेरिएंट के अनुसार कीमतें
Tata Tiago EV चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है: XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux वेरिएंट। वहीं बेस XE मॉडल की शुरूआती कीमतें 8.49 लाख रुपये हैं और बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जर के साथ टॉप-स्पेक XZ+ Tech Plus के साथ 11.79 लाख रुपये तक जाती हैं।
खबरें और भी
Tata Tigor EV भी चार वेरिएंट्स - XE, XM, XZ+ और XZ+ DT में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत बेस मॉडल के साथ 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-स्पेक मॉडल के लिए 13.64 लाख रुपये तक जाती है।