Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tesla का कर रहे हैं इंतजार: भारतीय बाजार में जुलाई 2025 तक खुल सकता है पहला Showroom

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 03:02 PM (IST)

    Tesla India Showroom: अमेरिका की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla जल्‍द ही भारतीय बाजार में अपनी पहली कार को लॉन्‍च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें

    Tesla Model Y

    Tesla Model Y

    HighLights

    1. Tesla Model Y से भारत में शुरू हो सकता है सफर

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दुनियाभर में प्रदूषण फैलाने वाली ICE कारों की जगह EV कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। अमेरिका की वाहन निर्माता Tesla की ओर से दुनिया के कई देशों में अपनी कारों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्‍द ही भारत में भी अपने सफर को शुरू करने की तैयारी कर रही है। कब तक भारत में टेस्‍ला की कारों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध (Tesla India Showroom) करवाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    जल्‍द शुरू होगी Tesla की बिक्री

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में जल्‍द ही अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla की कारों की बिक्री शुरू की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई 2025 से देश में टेस्‍ला की कारों की बिक्री को शुरू किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी सार्वजनिक करने का इंतजार किया जा रहा है।

    किस मॉडल से शुरू होगी बिक्री

    रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की फैक्‍ट्री से टेस्‍ला ने Model Y की पहली खेप को भारत के लिए भेज दिया है। जिसके बाद यह संभावना बढ़ गई है कि इसी गाड़ी के साथ टेस्‍ला भारत में अपने सफर को शुरू कर सकती है। कारों की पहली खेप के साथ ही टेस्‍ला की ओर से सुपरचार्जर कंपोनेंट, एक्‍सेसरीज, स्‍पेयर पार्ट्स को भी इंपोर्ट किया है। इन सभी को चीन के साथ ही अमेरिका, यूरोप के कई देशों से भारत में इंपोर्ट किया गया है।

    कितनी हो सकती है कीमत

    जानकारी के मुताबिक टेस्‍ला ने Model Y की जिस पहली खेप को भारत के लिए भेजा है उनकी कीमत करीब 32 हजार डॉलर घोषित की गई है जो भारतीय रुपये में करीब 27.7 लाख रुपये होती है। इन कारों पर 21 लाख रुपये से ज्‍यादा की इंपोर्ट ड्यूटी भी लगाई जाएगी जिसके बाद इनकी संभावित कीमत 50 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।

    खबरें और भी

    मुंबई में शुरू होगा पहला शोरूम

    रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्‍ला की ओर से पहले ही मुंबई में पहले शोरूम के लिए जगह को तय लिया है। जानकारी के मुताबिक टेस्‍ला का पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्‍पलेक्‍स में होगा। इसके बाद टेस्‍ला दूसरे शोरूम को दिल्‍ली में शुरू कर सकती है।

    भारत है बड़ा बाजार

    दुनिया भर के प्रमुख वाहन निर्माताओं के लिए भारत एक प्रमुख और बड़ा बाजार है। ऑटोमोबाइल सेक्‍टर में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है।