Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2030 तक देश में होगी 1 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या, 19th EV Expo 2023 में Gadkari ने किया ये दावा, पढ़ें पूरी खबर

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 08:00 PM (IST)

    19 वें EV Expo 2023 में नितिन गडकरी ने ईवी मार्केट को लेकर कई सारी बातें कही हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आने वाले सालो ...और पढ़ें

    2030 तक देश में होंगे 1 करोड़ ईवी वाहन
    2030 तक देश में होंगे 1 करोड़ ईवी वाहन

    HighLights

    1. नितिन गडकरी ने 2030 तक एक करोड़ ईवी वाहन होने की बात कही है।
    2. इन्होंने कहा डेटाबेस के हिसाब से वर्तमान में 34.54 लाख ईवी वाहन पंजीकृत हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड मार्केट में जमकर देखी जा रही है। यही वजह है कि कंपनियां भी इस सेगमेंट को मजबूती देने के लिए खूब गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में 19 वें EV Expo 2023 में नितिन गडकरी ने ईवी मार्केट को लेकर कई सारी बातें कही हैं। इन्होंने कहा कि आने वालों सालों में भारत का ईवी सेक्टर तेजी से ग्रो करेगा। आइए इस खबर के बारे में जान लेते हैं।

    2030 तक देश में होंगी एक करोड़ ईवी

    19 वें ईवी एक्सपो 2023 को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आने वाले सालों में ईवी सेक्टर के तेजी से ग्रो होने की संभावना जताई है। इन्होंने कहा कि 2030 तक देशभर में एक करोड़ से अधिक ईवी वाहन होंगे।

    गडकरी ने बताया भारत के ईवी डेटाबेस के हिसाब से वर्तमान समय में 34.54 लाख ईवी वाहन पंजीकृत हैं और इस संख्या में तेजी वृद्धि दर्ज की जा रही है। 

    ये भी पढ़ें- भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होगी Mercedes Benz Gls Facelift, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास

    पैदा होंगी 5 करोड़ नौकरियां

    इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि ईवी मार्केट की ग्रोथ से देश में 5 करोड़ नौकरियां भी पैदा होंगी। इन्होंने कहा भारत के पास दुनिया में सबसे ज्यादा ईवी वाहन बनाने की क्षमता है। सरकार भारत को पूरी तरह से प्रदुषण रहित बनाने के लिए काम कर रही है। सरकार सेक्टर की वृद्धि के लिए हर प्रतिबद्ध कदम उठा रही है।

    इन्होंने कहा कि सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स को भी ईवी में परिवर्तित करना चाहती है। अगर ऐसा होता है तो ये देश के लिए बहुत अच्छी बात होगी।

    ये भी पढ़ें-  मारुति की इन कारों को खरीदने से पहले यहां देखें वेटिंग पीरियड, Brezza, Fronx और Grand Vitara तक शामिल

    खबरें और भी