Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये हैं भारत की टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में मिलेगी 590 किमी की रेंज

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 08:58 AM (GMT+05:30)

    अगर आप अपने लिए इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते है तो देखें ये लिस्ट BMW i4 4-सीरीज ग्रैन कूप पर आधारित हैआपको बता दें इस कार को बेस्ट ड्राइविंग डायनेमिक्स ...और पढ़ें

    5 इलेक्ट्रिक कार देती हैं सबसे अधिक रेंज, देखें लिस्ट
    5 इलेक्ट्रिक कार देती हैं सबसे अधिक रेंज, देखें लिस्ट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। अगर आप भी अपने लिए कार लेने की सोच रहे है तो आप हम आपके लिए 5 कार की लिस्ट लेकर आए है जिन्हे पढ़कर आप अपने लिए एक बेस्ट इलेक्ट्रिक कार सलेक्ट कर सकते है।

    BMW i4

    ये कार 4-सीरीज ग्रैन कूप पर आधारित है, आपको बता दें इस कार को बेस्ट  ड्राइविंग डायनेमिक्स, प्रीमियम और स्पोर्टी इंटीरियर के लिए जाना जाता है। वहीं इसको आप अगर एक बार चार्ज करेंगे तो ये कुल 590 किमी  की रेंज देगी। इस कार में आपको 205 kW DC चार्जर सहित कई चार्जिंग ऑप्शन के साथ इसे चार्ज किया जा सकता है। मात्र 30 मिनट में ये कुल 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

    Kia EV6

    Kia की भारतीय बाजार में ये पहली इलेक्ट्रिक कार है, इस कार में एक शक्तिशाली पावरट्रेन मौजूद है। कंपनी ये दावा करती है कि कार कुल 528 किमी की रेंज का दावा करती है। इसके साथ ही इसमें 77.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें  400V और 800V और 350 kWh, 800V चार्जर का उपयोग करके इसे चार्ज किया जा सकता है। इस कार की बैटरी 10 से 80 प्रतिशत तक कुल 18 मिनट में चार्ज हो सकती है।

    Audi e-Tron GT

    भारतीय बाजार में ये कार सबसे अधिक दमदार होने के साथ- साथ बेहतरीन चार्जिंग भी पेश करती है। कंपनी कार को लेकर 500 किमी की रेंज देने का दावा भी करती है। इसमें  93 kWh का बैटरी पैक है। 22 kW तक की AC चार्जिंग और 270 kW तक DC फास्ट चार्जिंग का  इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है। AC चार्जर से ये कुल 5 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 9 घंटे और 30 मिनट का समय सेती है, वहीं DC फास्ट चार्जर से  22 मिनट और 30 सेकंड का समय लगता है इसे चार्ज करने में।

    खबरें और भी

    Jaguar I-Pace

    भारतीय बाजार में एकमात्र इलेक्ट्रिक जगुआर  है, आपको बता दें इस कार में 400 hp की मोटर है जो  696 nm का पीक टार्क जनरेट करती है।  इसके साथ ही इसमें 90 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसे एक बार चार्ज करने में कुल 470 किमी की रेंज दी गई है।  इसमें 11kW के होम चार्जर का इस्तेमाल किया गया है,I-Pace को पूरी तरह से चार्ज करने में 12.9 घंटे का समय लगता है, बल्कि 50kW DC चार्जर से हर घंटे चार्ज करने के साथ 270 किमी तक की रेंज देता है।

    MG ZS EV

    भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक कार में से एक है। इसमें कंपनी ने मिड- लाइफ का अपडेट दिया है। इसमें 50.3 kW का बैटरी पैक  दिया गया है।  एक बार  चार्ज करने में  ये कार कुल 461 Km का रेंज देती है। इसमें 7.4 kW AC वॉल बॉक्स चार्जर या 50kW DC चार्जर का इस्तेमाल किया गया है।