Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब भी लोगों के दिल पर राज करती हैं अपने दौर की ये गाड़ियां, लिस्ट में शामिल हैं इनके नाम

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 09:13 AM (IST)

    आज भी कई गाड़ियां ऐसी हैं जो बंद होने के बाद भी लोगों के दिल पर राज करती हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। बहुत मुमकिन है आपकी ...और पढ़ें

    आज भी लोगों के दिल पर राज करती हैं अपने दौर की ये गाड़ियां
    आज भी लोगों के दिल पर राज करती हैं अपने दौर की ये गाड़ियां

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको हम उनके जाने के बाद भी पसंद करते हैं। भारतीय बाजार में एक से एक गाड़ियां अपने-अपने दौर में लॉन्च हुईं। कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं जो चली गईं पर फिर भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं।

    Old Tata Safari

    ये कार लोगों के दिल पर आज तक राज कर रही है। हालांकि कंपनी इसके नए जनरेशन को अपडेट के साथ लेकर आने वाली है। Tata safari storme को भारतीय बाजार से केवल हैरियर के थर्ड लाइन वेरिएंट के रूप में वापस लाने के लिए बंद कर दिया गया था।

    Maruti 800

    मारुति 800 का क्रेज लोगों के दिल पर काफी समय से बरकार था और आज भी इस कार को कई लोग पसंद करते हैं। मारुति 800, 1983 से 2014 तक प्रोडक्शन में थी, लेकिन जब कंपनी को पोर्टफोलियो में नई हैचबैक कार को लाना था, तब इसको बंद कर दिया गया था। आपको बता दें कि मारुति ने अपनी स्थापना के बाद से 2.7 मिलियन से अधिक एंट्री लेवल हैचबैक की ब्रिकी की थी।

    Maruti Gypsy

    कंपनी ने इसको भारतीय बाजार में 1985 में पेश किया था। हालांकि 2019 में बंद होने से पहले प्रोडक्शन में सबसे लंबे समय तक चलने वाले मॉडल में से एक थी। उसने आज तक लोगों के दिलो पर राज किया है। इसकी ऑफ- रोड क्षमता काफी दमदार है। इसे अभी भी कई प्रमुख जगहों पर देखा जाता है।

    खबरें और भी

    Honda Civic

    कंपनी ने इस कार को 2006 से 2012 तक भारत में बेचा था। इसके साथ ही डी -सेगमेंट सेडान ने 2019 में 10 जनरेशन वेरिएंट के साथ अपनी वापसी की, लेकिन इसे केवल एक साल बाद बंद कर दिया गया था। कम समय में इसकी ब्रिकी घट गई और civic की ब्रिकी पर इसका खास असर पड़ा ।

    Tata Nano

    टाटा नैनो भारतीय बाजार में सबसे सस्ती कार में से एक है। इस कार से रतन टाटा का सपना जुड़ा था। उनका सपना मिडिल क्लास दो पहिया वाहन मालिकों को कार में अपग्रेड करने का था। इस छोटी कार को लोगों द्वारा जबरजस्त प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन समय के साथ उसके ब्रिकी होनी कम हो गई, जिसके कारण इसे 2020 में बंद कर दिया गया।

    Tata Sumo

    भारतीय बाजार में फैमिली के लिए सबसे किफायती कीमत में मिलने वाली गाड़ियों में से एक टाटा Sumo है। आज भी इस गाड़ी की डिमांड काफी है। कंपनीइसके लेटेस्ट मॉडल को लॉन्च करने वाली है। एसयूवी एरा से पहले इसने 25 साल तक सड़कों पर राज किया है। इसे सबसे पहले 1994 में 10 सीटर वर्जन और रियर-व्हील ड्राइव कार के तौर पर लाया गया था।

    ये भी पढ़ें- 

    Car Care Tips: कार का इंजन बंद करने से पहले जरूर कर लें ये काम, कभी नहीं होगा नुकसान