विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कम कीमत में आईं Jawa की यह बेहतरीन बाइक्‍स, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

Published: Wed, 26 Jun 2024 11:00 AM (IST)

भारतीय बाजार में पेराक 42 रोडस्‍टर जैसी बाइक्‍स को ऑफर करने वाली कंपनी Jawa की ओर से अपनी Classic Bikes ...और पढ़ें

भारतीय बाजार में Jawa की ओर से नई बाइक्‍स को कम कीमत पर पेश किया गया है।
भारतीय बाजार में Jawa की ओर से नई बाइक्‍स को कम कीमत पर पेश किया गया है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। परफॉर्मेंस के साथ ही क्‍लासिक डिजाइन वाली बाइक्‍स को पसंद करने वालों के लिए Jawa की ओर से नई बाइक्‍स को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से किन फीचर्स के साथ इन बाइक्‍स को लाया गया है। इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Jawa लाई नई Classic Bikes

जावा मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक्‍स को पेश कर दिया गया है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो का विस्‍तार करते हुए Jawa 350 Range को पेश किया गया है। तीन नए वेरिएंट्स को कंपनी ने कुछ खास फीचर्स के साथ पेश किया है।

कैसे हैं फीचर्स

जावा 350 रेंज में कंपनी की ओर से अलॉय और स्‍पोक व्‍हील का विकल्‍प दिया गया है। इसके साथ ही इनमें 178 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, ड्यूल चैनल एबीएस, असिस्‍ट और स्लिप क्‍लच, मस्‍क्‍यूलर फ्यूल टैंक, एलईडी लाइट्स, ड्यूल डिस्‍क ब्रेक, सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, फ्लैट सीट, गोल लाइट्स, डबल कार्डल फ्रेम को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Car Care Tips: बारिश के मौसम में कार को जंग से है बचाना, तो इन बातों का रखें ध्‍यान

कितना दमदार इंजन

कंपनी ने नई रेंज में भी वही 350 सीसी की क्षमता का इंजन दिया है। जिसके साथ छह स्‍पीड गियरबॉक्‍स, 22.5 पीएस पावर और 28.2 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। बाइक में लिक्विड कूल्‍ड इंजन दिया गया है।

कितने रंगों का विकल्‍प

कंपनी की ओर से अपनी बाइक्‍स की नई 350 रेंज को ओब्सीडियन ब्‍लैक, ग्रे, डीप फॉरेस्‍ट, क्रोम - मैरून, ब्‍लैक, वाइट, मिस्टिक ऑरेंज जैसे रंगों के विकल्‍प में लाया गया है। इनमें टॉप वेरिएंट्स में क्रोम - मैरून, ब्‍लैक, वाइट, मिस्टिक ऑरेंज रंगों का विकल्‍प मिलेगा।

कितनी है कीमत

जावा की ओर से अपनी बाइक्‍स की नई रेंज को 1.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर पेश किया है। जिसमें स्‍पोक व्‍हील का विकल्‍प दिया गया है। लेकिन अगर किसी ग्राहक को अलॉय व्‍हील्‍स के साथ बाइक खरीदनी है तो उसके लिए 2.09 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत देनी होगी।

यह भी पढ़ें- June 2024 में कर रहे हैं मारुति की कार खरीदने पर विचार, जानें किस गाड़ी पर कितना करना होगा इंतजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।