Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर से अधिक की रेंज देती हैं ये गाड़ियां

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 20 Feb 2023 05:21 PM (IST)

    इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं 400 किलोमीटर से अधिक रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में। ये कारें रेंज के मामले में बेहतरीन तो हैं ही साथ ...और पढ़ें

    सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर से अधिक की रेंज देती हैं ये ईवी
    सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर से अधिक की रेंज देती हैं ये ईवी

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि उस ईवी की रेंज 400 किलोमीटर से अधिक हो तो ये खबर आपके लिए है। जहां आपको बताने जा रहे हैं उन टॉप कारों के बारे में जो देश में 400 किलोमीटर से अधिक रेंज देने के लिए जानी जाती हैं।

    Volvo XC 40 Recharge

    Volvo XC 40 Recharge इलेक्ट्रिक कार 78 किलोवॉट बैटरी पैक से लैस है। लगभग 57 लाख की शुरुआती कीमत में आने वाली ये ईवी सिंगल चार्ज पर 418 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

    मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी

    Mercedes-Benz EQB की शुरुआती कीमत 74 लाख 50 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 60.5 किलोवॉट की बैटरी लगी हुई है। जो सिंगल चार्ज पर 423 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। Mercedes-Benz EQB का लुक, परफॉर्मेंस और डिजाइन बहुत ही कमाल का है। इस गाड़ी में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Hyundai Kona

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार भी 400 से अधिक की रेंज देने के लिए जानी जाती है। साल 2019 में लॉन्च हुए हुंडई कोना की शुरुआती क़ीमत लगभग चौबीस लाख रुपए है। रेंज की बात करें तो यह गाड़ी एक बार चार्ज पर 452 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है।

    Tata Nexon EV Max

    टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स सिंगल चार्ज पर 453 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसकी शुरुआती कीमत 16.49 लाख (एक्स-शोरूम) है।

    Mahindra XUV400

    Mahindra की हालिया लॉन्च इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV400 सिंगल चार्ज पर 456 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत लगभग 16 लाख रुपये से शुरू होती है।

    BYD Atto3

    BYD Atto3 सिंगल चार्ज पर 521 किलोमीटर की रेंज देने के लिए जानी जाती है। इसमें 60.48 किलोवॉट की बैटरी लगी हुई है। इसकी शुरुआती कीमत 34.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

    यह भी पढ़ें

    क्या Toyota Corolla Cross जल्द होने वाली है लॉन्च? Hyundai Alcazar, Jeep Meridian को देगी कड़ी टक्कर

    2023 Tata Safari और Harrier में मिल रहा पांच रंगों का विकल्प, चेक करें अपना फेवरेट कलर

    खबरें और भी