यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Top 10 Cars: 5.54 लाख की Wagon R ने किया कमाल, जानें बिक्री के मामले में क्या है टॉप-10 कारों का हाल
फरवरी 2024 के दौरान देशभर में करीब तीन लाख से ज्यादा यात्री वाहनों की बिक्री हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2024 के दूसरे महीने में किस कंपनी की कि ...और पढ़ें

HighLights
- फरवरी 2024 में इन 10 कारों को सबसे ज्यादा किया गया पसंद
- मारुति की वैगन आर लिस्ट में आई नंबर-1
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में हर महीने बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। यात्री वाहन सेगमेंट में भी कारों की बिक्री काफी ज्यादा होती है। फरवरी 2024 के दौरान किस कंपनी की कार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। साथ ही Top 10 cars की लिस्ट में किसके नाम शामिल हुए। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
मारुति वैगन आर
मारुति सुजुकी की Wagon R कार बीते महीने में सबसे ज्यादा भारतीयों की पसंद बनी। फरवरी 2024 में इस 5.54 लाख रुपये की इस कार ने अन्य सभी कारों को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पोजिशन को अपने नाम किया। जानकारी के मुताबिक इस कार की कुल 19412 यूनिट्स की बिक्री फरवरी 2024 में हुई। जबकि फरवरी 2023 के दौरान इसकी कुल 16889 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

टाटा पंच
देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता Tata की Punch इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। इस माइक्रो एसयूवी की फरवरी 2024 के दौरान कुल 18438 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल फरवरी महीने में 11169 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
यह भी पढ़ें- फरवरी 2024 में किस Seven Seater SUV और MPV की रही डिमांड, जानें टॉप-10 का हाल
मारुति बलेनो
मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो को भी बीते महीने में काफी पसंद किया गया। नेक्सा डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली बलेनो की फरवरी 2024 में कुल 17517 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि फरवरी 2023 में इस प्रीमियम हैचबैक को 18592 लोगों ने खरीदा था।
खबरें और भी
मारुति डिजायर
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से भी काम्पैक्ट सेडान के तौर पर डिजायर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस बेहतरीन कार को बीते महीने में 15837 लोगों ने खरीदा। फरवरी 2023 में इस सेडान कार को 16798 लोगों ने खरीदा था।
अन्य कारों का हाल
टॉप-5 के साथ ही मारुति अर्टिगा इस लिस्ट में छठे नंबर पर रही। इस एमपीवी की कुल 15519 यूनिट्स बीते महीने में ग्राहकों ने खरीदीं। इसके बाद हुंडई की क्रेटा को 15276, महिद्रा स्कॉर्पियो को 15051, टाटा नेक्सन को 14395 और मारुति फ्रॉन्क्स को 14168 ग्राहकों ने खरीदा।