Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mid Size SUV: फरवरी 2024 में रही इन मिड साइज एसयूवी की मांग, जानें टॉप-10 का हाल

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 11:00 AM (IST)

    भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। इनमें भी मिड साइज एसयूवी को देश में सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स ...और पढ़ें

    February 2024 में किन Mid Size SUV की रही सबसे ज्‍यादा मांग, जानें डिटेल।
    February 2024 में किन Mid Size SUV की रही सबसे ज्‍यादा मांग, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. February 2024 के दौरान रही Mid Size SUV की मांग।
    2. Mahindra से लेकर MG की एसयूवी को किया गया पसंद।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देशभर में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। Mid Size SUV सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से वाहनों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको February 2024 के दौरान Top-10 Mid Size SUV की लिस्‍ट की जानकारी दे रहे हैं।

    Mahindra Scorpio

    महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर स्‍कॉर्पियो को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की बीते महीने सबसे ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। जनवरी 2024 के दौरान कंपनी ने स्‍कॉर्पियो की कुल 15051 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल फरवरी महीने में इस एसयूवी की कुल 14293 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    Mahindra XUV700

    महिंद्रा की ओर से इस सेगमेंट में एक और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली दूसरी एसयूवी एक्‍सयूवी700 की फरवरी 2024 के दौरान कुल 6546 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जनवरी 2024 में इस एसयूवी की कुल 7206 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    Tata Safari

    टाटा की ओर से सफारी को भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में पेश किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की फरवरी 2024 में कुल बिक्री 2648 यूनिट्स रही थी। जबकि इसके पहले जनवरी 2024 में इस एसयूवी की कुल 2893 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई थी।

    खबरें और भी

    Tata Harrier

    टाटा अपनी हैरियर को भी मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। कंपनी की इस दूसरी एसयूवी की फरवरी 2024 के दौरान 2562 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इससे पहले जनवरी 2024 में इस एसयूवी की 2626 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मंथली बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में 2.43 फीसदी की कमी दर्ज हुई है।

    MG Hector

    ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हैक्‍टर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। जिस कारण फरवरी 2024 में इस एसयूवी की कुल 1826 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं जनवरी 2024 के दौरान 1817 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    अन्‍य एसयूवी का कैसा रहा हाल

    टॉप-5 के बाद नंबर छह पर हुंडई की अल्‍काजार रही। इस एसयूवी की कुल 1290 यूनिट्स की बिक्री फरवरी 2024 में हुई। इसके बाद नंबर सात पर जीप कंपास की 204, नंबर आठ पर हुंडई ट्यूशॉ की 157, नंबर नौ पर फॉक्‍सवैगन टिगुआन की 102, नंबर 10 पर सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस रही।