Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SUV Sale: 6.13 लाख की इस SUV को जमकर खरीद रहे लोग, June 2024 में Top 10 में शामिल हुईं कौन-सी एसयूवी, जानें डिटेल

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 05:00 PM (IST)

    भारतीय बाजार में हर महीने लाखों कारों की बिक्री होती है। जिनमें बड़ी संख्‍या में SUV Sale होती हैं। June 2024 में ग्राहकों ने किन एसयूवी को सबसे ज्‍या ...और पढ़ें

    June 2024 के दौरान SUV सेगमेंट की किस गाड़ी की कैसी रही मांग, जानें डिटेल।
    June 2024 के दौरान SUV सेगमेंट की किस गाड़ी की कैसी रही मांग, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. भारतीय के एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch की सबसे ज्‍यादा मांग
    2. Top-10 लिस्‍ट में शामिल हुईं टाटा, हुंडई, मारुति, महिंद्रा, किआ की गाड़ियां

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक June 2024 के दौरान किन एसयूवी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया है। Top-10 लिस्‍ट में कौन कौन सी एसयूवी शामिल हुई हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Tata Punch

    टाटा की ओर से माइक्रो एसयूवी के तौर पर Punch को ऑफर किया जाता है। 6.13 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर मिलने वाली इस एसयूवी को June 2024 में भी सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। कंपनी ने इस एसयूवी की कुल 18238 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि June 2023 के दौरान इसकी कुल 10990 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    Hyundai Creta

    हुंडई की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Creta को ऑफर किया जाता है। June 2024 में पंच के बाद इस एसयूवी की सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। बीते महीने में इसकी कुल 16293 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि बीते साल इसकी कुल 14447 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Kia ने Sonet और Seltos के नए ट्रिम किए पेश, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

    Maruti Brezza

    मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Brezza को ऑफर किया जाता है। पिछले महीने Top-10 एसयूवी की लिस्‍ट में इसका नंबर तीन रहा। June 2024 के दौरान इसकी कुल 13172 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। June 2023 के दौरान इसकी कुल 10578 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    खबरें और भी

    Mahindra Scorpio

    महिंद्रा की ओर से Scorpio को अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। बीते महीने में इस एसयूवी की कुल 12307 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि June 2023 में इस एसयूवी की 8648 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    Tata Nexon

    Tata की ओर से Nexon को भी एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की June 2024 के दौरान 12066 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसे 13827 लोगों ने खरीदा था। बिक्री में गिरावट के बाद भी Top-10 एसयूवी लिस्‍ट में यह नंबर पांच पर रही है।

    कैसी रही अन्‍य की बिक्री

    टॉप-5 के अलावा Top-10 में कई और एसयूवी को शामिल किया गया है। जिनमें हुंडई वेन्‍यू 9890, किआ सोनेट 9816, 9688 यूनिट्स के साथ मारुति फ्रॉन्‍क्‍स, 9679 यूनिट्स के साथ मारुति ग्रैंड विटारा और 8500 यूनिट्स के साथ Mahindra XUV 3XO टॉप-10 लिस्‍ट में शामिल हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- भारतीयों के लिए क्‍यों हैं Crossover Cars सबसे बेहतर, जानें पांच कारण