Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Top 3 best selling Hyundai cars: सितंबर में रहा हुंडई की इन 3 गाड़ियों का जलवा, बढ़ोतरी देख आप भी जाएंगे चौंक

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 03:05 PM (IST)

    Top 3 best selling Hyundai cars सबसे अधिक सेल होने वाली कारों की कंपनी में से एक हुंडई इंडिया है। कंपनी ने सितंबर 2021 में 33087 यूनिट्स की सेल की थी ...और पढ़ें

    सितंबर में रहा हुंडई की इन 3 गाड़ियों का जलवा
    सितंबर में रहा हुंडई की इन 3 गाड़ियों का जलवा

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Top 3 best selling Hyundai cars: भारतीय बाजार में सबसे अधिक सेल होने वाली कारों की कंपनी में से एक हुंडई इंडिया है। जिसने सितंबर 2022 में अपना जलवा बिखेरा हुआ है, और इसी कारण वह दूसरे नंबर पर बरकरार है। भारतीय बाजार में हुंडई मोटर इंडिया ने पिछले महीने अपना काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है।

    कंपनी की सेल 

    आपको बता दे सितंबर 2021 में कंपनी ने 33,087 यूनिट्स की सेल की थी। वहीं पिछले महीने कंपनी ने 49,700 यूनिट की सेल के साथ 50.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं निर्यात के मामले में कंपनी ने सितंबर 2022 में कुल 13,501 यूनिट्स की ब्रिकी दर्ज की है और इसकी तुलना इसी अवधि के पिछले साल से करें तो 12,704 यूनिट्स की ब्रिकी दर्ज की गई थी।

    Hyundai Creta

    हुंडई क्रेटा ने सितंबर 2022 में कुल 12,866 यूनिट्स की सेल की है। वहीं इसकी तुलना पिछले साल के इसी अवधि से करे तो कंपनी ने कुल 8,193 यूनिट्स की सेल की थी। जिसमें 57 प्रतिशत की कुल बढ़ोतरी देखी गई है।

    ये भी पढ़ें- 

    Hero Vida Electric Scooter के बारें में जानें ये खास बातें, फीचर्स से लेकर इंजन तक दमदार

    Most Popular Car Feature : कार में सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं ये फीचर्स, जानिए इनकी खासियत

    Hyundai venue

    हुंडई वेन्यू ने सितंबर 2022 में कुल 11,033 यूनिट्स की सेल की है। जिसके साथ वो दूसरे नंबर पर बरकरार है। वहीं इसकी तुलना पिछले साल के इसी अवधि से करे तो कंपनी ने 7,924 यूनिट्स की सेल की थी। कंपनी ने हाल के दिनों में अपने अपडेटेड मॉडल से संभावित खरीदारों के बीच में फिर से  दिलचस्पी पैदा कर दी है।

    खबरें और भी

    Hyundai grand  i10 Nios

    Hyundai grand i10 nios हैचबैक सेगमेंट में एक सबसे लोकप्रिय कार में से एक है।ग्रैंड i10 Nios ने सितंबर 2022 में 9,459 यूनिट्स की सेल की है। वहीं इसकी तुलना पिछले साल के इसी अवधि से करें तो कंपनी ने 4,168 यूनिट्स की सेल की थी। जिसमे कुल 127 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है।