Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इन Compact SUVs ने मचाई सड़कों पर खलबली, क्‍या Brezza और Venue हुई Top 5 में शामिल?

    Updated: Mon, 11 May 2026 10:29 AM (IST)

    भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। इनमें कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट का भी बड़ा योगदान होता है। बीते महीने के दौर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में कारों की बिक्री होती है। जिनमें कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों का भी बड़ा योगदान होता है। बीते महीने के दौरान किन कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top-5 लिस्‍ट में कौन सी एसयूवी को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    पहले नंबर पर रही Tata Punch

    भारत में टाटा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ही पंच को भी ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी के ICE और EV की कुल बिक्री 19107 यूनिट्स है। जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में करीब 53 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

    दूसरे नंबर पर रही Maruti Fronx

    मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 18829 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में 31 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़त दर्ज की गई है।

    तीसरे नंबर पर रही Tata Nexon

    टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Nexon को ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान काफी ज्‍यादा मांग रही है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 18126 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि बीते साल के मुकाबले इस साल बिक्री में 17 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़त दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    अगले नंबर पर रही Maruti Brezza

    मारुति की ओर से ब्रेजा एसयूवी को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 14124 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।

    Top 5 में शामिल हुई Hyundai Venue

    हुंडई की ओर से वेन्‍यू को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बीते महीने के दौरान इस गाड़ी की 12420 यूनिट्स की बिक्री की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 56 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्‍कोडा की नई एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?