Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Swift बनी June 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक, यहां देखिए टॉप-5 गाड़ियों की लिस्ट

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 10:00 PM (IST)

    Maruti Suzuki ने इस साल मई में भारत में नई पीढ़ी की 2024 स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च की थी। स्विफ्ट जून में टाटा पंच के बाद भारत की दूसरी सबसे अधिक बिकने वाल ...और पढ़ें

    June 2024 में सबसे ज्यादा Maruti Swift खरीदी गई है।
    June 2024 में सबसे ज्यादा Maruti Swift खरीदी गई है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटो मार्केट में लगातार SUVs की मांग बढ़ रही है और इस वजह से हैचबैक की बिक्री घटी है। हालांकि, छोटी हैचबैक कारों को अभी भी खूब खरीदा जा रहा है। आइए, जून 2024 में बेची गई टॉप-5 हैचबैक के बारे में जान लेते हैं।

    Maruti Swift

    मारुति सुजुकी ने इस साल मई में भारत में नई पीढ़ी की 2024 स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च की थी। स्विफ्ट जून में 16,422 यूनिट की डिलीवरी के साथ पहले स्थान पर रही है। स्विफ्ट जून में टाटा पंच के बाद भारत की दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार थी। Maruti Swift की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये है और ये 9.65 लाख रुपये(एक्स-शोरूम) तक जाती है। आपको बता दें कि नई स्विफ्ट कुल 5 वेरिएंट में उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें- भारत आने से पहले हुआ Duster का Crash Test, जानें कितनी मिली रेटिंग

    Maruti Baleno

    बलेनो, मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय हैचबैक में से एक है। इसका फेसलिफ्ट वर्जन 2022 में लॉन्च किया गया था। जून में इस हैचबैक की देशभर में 14,895 यूनिट डिलीवर की गईं, जो पिछले साल इसी महीने में मारुति द्वारा बेची गई यूनिट से लगभग 6 प्रतिशत अधिक है।

    Maruti Baleno हैचबैक को आप 6.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं, जो टॉप वेरिएंट के लिए 9.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    Maruti WagonR

    अपने बॉक्सी आकार के बावजूद, वैगनआर हाल के दिनों में मारुति सुजुकी के सबसे पॉपुलर मॉडलों में से एक है। जून 2024 में मारुति ने वैगनआर की 13,790 यूनिट डिस्पैच की हैं, जो जून 2023 में कार निर्माता द्वारा बेची जाने वाली यूनिट से 20 प्रतिशत कम है।

    खबरें और भी

    वैगनआर की कीमत 5.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 7.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसे पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

    Maruti Alto K10

    मारुति की सबसे छोटी हैचबैक Alto K10 की अभी भी अच्छी मांग है। कुछ साल पहले अपडेट की गई Alto K10 जून में बिक्री के मामले में टॉप-5 हैचबैक की लिस्ट में चौथे स्थान पर है। पिछले महीने इस कार की 7,775 यूनिट बिकी हैं, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई कारों से करीब 30 फीसदी कम है। इसे 3.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Wagon R ने हासिल किया नया माइलस्टोन, सिर्फ 5.5 साल में बिकी 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स