Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सड़क या ऑफ रोड के लिए बेहतरीन है ये पांच SUV, मिलता है Highest Ground Clearance

    Updated: Thu, 23 May 2024 11:59 AM (IST)

    भारत में लोग सबसे ज्‍यादा एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को खरीदना पसंद करते हैं। Toyota Mahindra Izuzu जैसी कंपनियों की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी को ऑफर किया ...और पढ़ें

    इन पांच दमदार SUVs में मिलता है सबसे ज्‍यादा Ground Clearance
    इन पांच दमदार SUVs में मिलता है सबसे ज्‍यादा Ground Clearance

    HighLights

    1. Isuzu, Toyota, Mahindra, Honda की एसयूवी में सबसे ज्‍यादा Ground Clearance
    2. 11.35 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत से शुरू होती हैं एसयूवी
    3. 220 से 230 एमएम तक मिलता है ग्राउंड क्लियरेंस

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में सड़कों की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। लेकिन फिर भी कई जगहों पर काफी खराब सड़कें होती हैं। इन सड़कों पर कार चलाते हुए गाड़ी के निचले हिस्‍से में नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कुछ कंपनियों की ओर से सबसे ज्‍यादा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ कुछ एसयूवी को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में ऐसी ही पांच एसयूवी (Top 5 Ground Clearance SUVs in India) की जानकारी इस खबर में दे रहे हैं।

    Isuzu mu-X

    Isuzu की ओर से mu-X को सबसे ज्‍यादा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी Ground Clearance 230 एमएम है। जिस कारण इसे किसी भी तरह की सड़क पर काफी आसानी से चलाया जा सकता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

    Mahindra Thar

    महिंद्रा की ओर से Thar को दमदार इंजन और सबसे बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस के साथ ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में 226 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 11.35 लाख रुपये से हो जाती है। इसके साथ ही यह सबसे ज्‍यादा ग्राउंड क्लियरेंस ऑफर करने वाली एसयूवी की लिस्‍ट में महिंद्रा थार सबसे सस्‍ती एसयूवी है।

    यह भी पढ़ें- XUV 3XO के किन वेरिएंट्स की डिलीवरी सबसे पहले करेगी Mahindra, किसमें लगेगा समय, जानें पूरी डिटेल

    Toyota Fortuner

    टोयोटा की ओर से Fortuner को बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। जापानी वाहन निर्माता की इस एसयूवी में 220 से 225 एमएम तक की ग्राउंड क्लियरेंस को दिया जाता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 33.43 लाख रुपये से शुरू होती है।

    खबरें और भी

    Toyota Hilux

    टोयोटा की ओर से दूसरी एसयूवी को खासतौर पर ऑफ रोडिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। Toyota Hilux में कंपनी की ओर से 220 एमएम की ग्राउंड क्‍लियरेंस को दिया जाता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 30.40 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

    Honda Elevate

    एक और जापानी वाहन निर्माता की ओर से बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस के साथ अपनी एसयूवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। होंडा की ओर से Elevate को पिछले साल ही लॉन्‍च किया गया था। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से 220 एमएम का Ground Clearance दिया जाता है। यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आने वाली एसयूवी में से एक है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 11.91 लाख रुपये से हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- भारत में किस तरह बनता है Driving License, क्‍या है Renew की Step By Step Guide, जानें डिटेल