Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    7 Seater Cars: Mahindra Bolero की बादशाहत कायम, साल 2023 की पहली छमाही में इन फैमिली कारों की रही तगड़ी डिमांड

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 01:02 PM (IST)

    Best 7 seater cars महिंद्रा बोलेरो को देश भर में पसंद किया गया है। यही कारण है कि लॉन्चिग के इतने साल बाद भी Mahindra Bolero बिक्री के मामले में पहले ...और पढ़ें

    Mahindra Bolero (Top 5 7-Seater car sold In H1 2023)
    Mahindra Bolero (Top 5 7-Seater car sold In H1 2023)

    HighLights

    1. Mahindra Bolero साल 2023 की पहली छमाही में 7-सीटर SUVs की बिक्री चार्ट में पहले स्थान पर रही।
    2. Kia Carens ने भी बहुत कम समय में अच्छी लोकप्रियता हासिल की है।
    3. Maruti Suzuki Ertiga ने बिक्री के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra Bolero इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में 7-सीटर SUVs की बिक्री चार्ट में पहले स्थान पर रही, क्योंकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 45,994 यूनिट्स के मुकाबले इसने साल 2023 की पहली छमाही में 53,812 यूनिट्स दर्ज की हैं, जिसमें 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    ये कार लगभग दो दशकों से अधिक समय से मौजूद है और इसका प्रभावशाली प्रदर्शन भारत में अब तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाया हुआ है। आइए, अपने इस लेख में साल की पहली छमाही में बिकी टॉप-5 7-सीटर कारों के बारे में जान लेते हैं।

    Mahindra Bolero की बादशाहत कायम

    महिंद्रा बोलेरो को देश भर में पसंद किया गया है। यही कारण है कि लॉन्चिग के इतने साल बाद भी Mahindra Bolero बिक्री के मामले में पहले स्थान पर है। इसके बाद जनवरी और जून 2023 के बीच महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन की संयुक्त बिक्री 52,036 यूनिट रही। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 22,888 यूनिट के मुकाबले इसमें सालाना आधार पर 127 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

    आपको बता दें कि वर्तमान में Mahindra Scorpio N की कीमत 13.05 लाख रुपये से शुरू होती है और ये 24.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। ये एसयूवी नई लैडर फ्रेम चेसिस पर आधारित है और 2.2L mHawk टर्बो डीजल और 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन से शक्ति प्राप्त करती है। दोनों ही पॉवरट्रेन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट के साथ जोड़ा गया है।

    खबरें और भी

    Maruti Suzuki Ertiga का तीसरा स्थान

    बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी अर्टिगा तीसरे स्थान पर रही और ये 2023 की पहली छमाही में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली एमपीवी थी। इस सात-सीटर MPV ने इस साल की शुरुआती छमाही में कुल 49,732 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल बिकी 68,922 यूनिट के मुकाबले ये 28 फीसदी कम थी। वहीं,Kia Carens टोयोटा इनोवा रेंज से आगे चौथे स्थान पर रही।

    किआ कैरेंस को भारत में फरवरी 2022 में पेश किया गया था और यह बहुत कम समय में लोकप्रिय हो गई। छह और सात सीटों वाले लेआउट में उपलब्ध, कैरेंस ने 2023 की पहली छमाही में कुल 40,771 यूनिट दर्ज कीं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 30,953 यूनिट थीं, जिसमें सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके बाद टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाइक्रॉस की संयुक्त बिक्री 13 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि के साथ 30,551 यूनिट की तुलना में 34,647 यूनिट रही।