Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑटो एक्सपो 2023 में अलग ध्यान आकर्षित करने वाली हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, मारुति की पहली EV भी शामिल

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 09:33 AM (IST)

    इस बार का ऑटो एक्सपो 2023 सबसे खास होने वाला है। क्योंकि 3 साल के बाद आयोजित होने वाली इस मेले में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारें दिखने वाली हैं जो इ ...और पढ़ें

    5 सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाली इलेक्ट्रिक कारें
    5 सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाली इलेक्ट्रिक कारें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑटो एक्सपो 2023 कल से शुरू होने वाला है। 11 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक चलने वाले इस मेले में कई एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस इलेक्ट्रिक व्हीकल देखने को मिलेंगी। इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं उन 5 सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाली इलेक्ट्रिक कार के बारे में जिसका जिक्र हम इस खबर के माध्यम से करने वाले हैं।

    Tata punch EV

    अपकमिंग टाटा पंच ईवी को Tigor EV और Nexon EV Prime मॉडल के बीच में लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, पंच ईवी में दो बैटरी पैक विकल्प मिलेंगे। इसका पहला विकल्प मीडियम रेंज और दूसरा विकल्प लॉन्ग रेंज होगा। मीडियम रेंज पंच ईवी के लिए पावर आउटपुट और रेंज टिगोर ईवी से साझा किया जा सकता है, जबकि लॉन्ग रेंज 26kWh बैटरी पैक से लैस हो सकता है।

    KIA EV 9

    उम्मीद है कि किआ के अपकमिंग EV9 मॉडल ज्यादा पावर वाला बैटरी पैक दिया जाएगा। हुंडई की तरह ही किआ में भी 77.4kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह इलेक्ट्रिक SUV लगभग पांच सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। साथ ही यह सिंगल चार्ज पर लगभग 540 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। खास बात है कि यह SUV लगभग 100 किलोमीटर की रेंज को 10 मिनट से कम समय में पूरा कर सकती है।

    Maruti EV

    मारुति सुजुकी आगामी ऑटो एक्सपो 2023 में एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा सकती है। इसका कोडनेम YY8 है। कंपनी अपने इस कॉन्सेप्ट कार के साथ ईवी सेगमेंट में एंट्री मारने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति YY8 एक ऑल-इलेक्ट्रिक मिड-साइज़ SUV है, जिसे टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि यह टोयोटा के 40PL ग्लोबल आर्किटेक्चर से प्राप्त 27PL प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कार की लंबाई 4.2 मीटर से अधिक होगी और इसमें 2.7 मीटर का व्हीलबेस होगा।

    खबरें और भी

    MG Air EV

    चीन में मिलने वाली MG Air EV के आधार पर उम्मीद है कि भारत में आने वाला मॉडल सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट वाले 30kW बैटरी पैक और 50kW बैटरी पैक विकल्प के साथ आ सकता है। 30kW बैटरी पैक 40 bhp की पावर देने में सक्षम है। वहीं, 50kW बैटरी पैक 67bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। विदेशों में मिलने वाले इस मॉडल को एक बार चार्ज करने पर 200km से 300km रेंज के बीच एक विकल्प मिलता है।

    Hyundai Ioniq5 EV

    Hyundai IONIQ 5 21 Hyundai SmartSense सुविधाओं (लेवल 2 ADAS) के साथ एक सुविधाजनक और अत्याधुनिक ड्राइविंग अनुभव भी प्रदान करेगा। इस कार की सबसे खास बात ये हैं कि यह केवल 18 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें

    रास्ते में खत्म हो जाए गाड़ी का तेल तो आजमाएं ये सदाबहार देसी तरीका, आसानी से पहुंच जाएंगे पेट्रोल-पंप

    Toyota Hilux की बुकिंग हुई फिर से शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स डिटेल