यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Honda XL750 Transalp से जुड़ी 4 बड़ी बातें, बेहद कमाल का है इसका लुक
Honda XL750 Transalp का डीएनए 1980 के दशक के मूल ट्रांसलैप से मिलता है। बाइक में एक बड़ी विंडस्क्रीन और एक स्टेप्ड सीट के साथ एक कॉम्पैक्ट एलईडी हेडलै ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा ने 30 अक्टूबर को अपने प्रीमियम बाइक Honda XL750 Transalp को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। होंडा बिंगविंग डीलरशिप पर मिलने वाली इस बाइक में क्या खास है, इसके बारे में इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं।
लुक और डिजाइन
Honda XL750 Transalp का डीएनए 1980 के दशक के मूल ट्रांसलैप से मिलता है। बाइक में एक बड़ी विंडस्क्रीन और एक स्टेप्ड सीट के साथ एक कॉम्पैक्ट एलईडी हेडलैंप है। यह शोवा अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क और पीछे प्रो-लिंक मोनोशॉक पर चलता है। ब्रेकिंग को फ्रंट में 2-पिस्टन कैलिपर्स के साथ डुअल 310 मिमी वेव डिस्क और पीछे 256 मिमी डिस्क द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
कितना दमदार है इसका इंजन?
XL750 ट्रांसलैप 755cc पैरेलल-ट्विन इंजन द्वारा संचालित है, जो 91 BHP और 75 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन में डाउनड्राफ्ट इनटेक और 46 मिमी थ्रॉटल बॉडी की सुविधा है।
कितनी है कीमत?
भारत में XL750 ट्रांसलैप एडवेंचर टूरर बाइक की कीमत 10,99,990 रुपये (एक्स-शोरूम, गुड़गांव) है। होंडा बिगविंग डीलरशिप वर्तमान में 100 इकाइयों के पहले बैच के लिए बुकिंग ले रही है। बाइक को CBU रूट के जरिए इंपोर्ट किया जाएगा।
फीचर्स
एडवेंचर टूरर में स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (एचएसवीसी) मिलता है, जो सवार को चलते समय स्मार्टफोन को बाइक से जोड़ने में सक्षम बनाता है। यह कॉल, मैसेज और नेविगेशन के वॉइस मैनेजमेंट को अनुमति देता है। इसके अलावा, इसमें कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं।