Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Toyota Land Cruiser Prado साल 2025 में होगी लॉन्च, हाइब्रिड इंजन समेत मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 02:00 PM (IST)

    टोयोटा ने पिछले साल ग्लोबल लेवल पर नई Toyota Land Cruiser Prado को पेश किया था। अब कंपनी इसे धीरे-धीरे इंटरनेशनल मार्केट में पेश करना शुरू किया है। नई ...और पढ़ें

    Toyota Land Cruiser Prado साल 2025 के दूसरी छमाही में भारत में पेश होगी।
    Toyota Land Cruiser Prado साल 2025 के दूसरी छमाही में भारत में पेश होगी।

    HighLights

    1. Land Cruiser Prado भारत में CBU के रूप में आएगी।
    2. Land Cruiser Prado भारत में LC300 से नीचे होगी।
    3. विदेशों में डीजल और पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Toyota ने हाल ही में Land Cruiser Prado को पेश किया है। इसे कंपनी भारत में अगले साल की दूसरी छमाही में भारत में लॉन्च कर सकती है। इसके नए जनरेशन को पिछले साल ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया था, जिसे अब धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि नई जनरेशन की Toyota Land Cruiser Prado भारत में किस समय लॉन्च होगी है यह किन खासियत के साथ आती है।

    Toyota Land Cruiser Prado: कहां किस नाम से पॉपुलर

    • नई लैंड क्रूजर प्राडो को कुछ बाजारों में लैंड क्रूजर 250 के नाम से बिक्री होती है। यह त्तरी अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे बाजारों में टोयोटा का मुख्य उत्पाद है। वहीं, भारत में यह एसयूवी लैंड क्रूजर प्राडो के नाम से आ सकती है, क्योंकि भारत में भी ऑस्ट्रेलियाई और मध्य पूर्वी बाजारों की तरह ही लैंड क्रूजर 300 पेश की जाती है।
    • हालांकि, नई लैंड क्रूजर प्राडो को JC250 के नाम से जाना जाता है। यह ऑन- और ऑफ-रोड तकनीक के साथ आती है। इसे लैडर फ्रेम आर्किटेक्चर पर बनाया गया है और इसके चेसिस को पहले की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा मजबूत बनाया गया है। जिससे संपूर्ण बॉडी-ऑन-फ्रेम असेंबली लगभग 30 प्रतिशत और मजबूत है।

    Toyota Land Cruiser Prado

    Toyota Land Cruiser Prado: डिजाइन

    नई लैंड क्रूजर प्राडो की बात करें तो इसकी लंबाई 4,920 मिमी और ऊंचाई 1,870 मिमी है, और इसका व्हीलबेस 2,850 मिमी है। नई वाली पहले की तुलना में बड़ी है। इसके केबिन को पूरी तरह से नया डिजाइन किया गया है, जिसमें ज्यादा फीचर्स और तकनीक दिए गए हैं।

    Toyota Land Cruiser Prado

    Toyota Land Cruiser Prado: फीचर्स

    नए लैंड क्रूजर में चंकी फिजिकल कंट्रोल दिया गया है। साथ ही यह मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आलीशान लेदर अपहोल्स्ट्री और नई पीढ़ी के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ रैपअराउंड डिजिटल डिस्प्ले से लैस भी है।

    इसमें बेहतर ऑल-टेरेन कैपेसिटी दी गई है, जिसमें हुई व्हील आर्टिक्यूलेशन, मल्टी-टेरेन मॉनिटर इंटरफ़ेस और ऑफ-रोड ड्राइविंग मोड पहले से बेहतर किया गया है। इसमें डिस्कनेक्टिंग फ्रंट एंटी-रोल भी दिया गया है, जिसे स्पेशल रूप से ऑफ-रोड कोर्स पर अधिकतम व्हील आर्टिक्यूलेशन की अनुमति देने के लिए डैशबोर्ड पर एक स्विच के जरिए अलग किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    Toyota Land Cruiser Prado

    Toyota Land Cruiser Prado: दमदार है इंजन

    • नई लैंड क्रूजर प्राडो में 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो भारत में आने वाली फॉर्च्यूनर एसयूवी में देखने के लिए मिलता है। इसके इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक से जोड़ा गया है। इतना ही नहीं इस इंजन को 2025 तक 48V MHEV माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलेगा।
    • नई लैंड क्रूजर उत्तरी अमेरिका और मध्य पूर्व जैसे कुछ बाजारों में एसयूवी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 2.4-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जाती है।

    Toyota Land Cruiser Prado

    Toyota Land Cruiser Prado: 2025 में होगी लॉन्च

    नई लैंड क्रूजर प्राडो को भारत में अगले साल 2025 के छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसके भारत में LC300 की तरह ही CBU के रूप में पेश किया जाएगा। इसके लॉन्च की तारीख करीब आने पर इसकी डिटेल्स ज्यादा सामने आने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- Toyota ने लॉन्च की अपनी गाड़ियों के सिग्नेचर एडिशन, लिस्ट में Innova से लेकर Fortuner तक शामिल