Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Toyota की बिक्री में हुई 32 फीसदी की बढ़ोतरी, April 2024 में कंपनी ने बेची 20494 गाड़ियां

    Updated: Wed, 01 May 2024 03:29 PM (IST)

    भारत में हैचबैक एसयूवी और एमपीवी और लग्‍जरी एमपीवी सेगमेंट में Toyota कई बेहतरीन कारों एसयूवी और एमपीवी को ऑफर करती है। कंपनी की ब्रिकी में ईयर ऑन ईयर ...और पढ़ें

    Toyota ने भारतीय बाजार में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 32 फीसदी की बढ़त हासिल की है।
    Toyota ने भारतीय बाजार में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 32 फीसदी की बढ़त हासिल की है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापान की प्रमुख कार निर्माता Toyota की कारों को भारतीय ग्राहक काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते महीने कितनी यूनिट्स की बिक्री Toyota ने की है। इसके साथ ही ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी का कैसा प्रदर्शन रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Toyota की April 2024 में कैसी रही बिक्री

    देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Toyota ने बीते महीने भारतीय बाजार में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक April 2024 के दौरान कुल 20494 यूनिट्स की बिक्री कंपनी ने की है। जबकि इससे पहले April 2023 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 15510 यूनिट्स की रही थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 32 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

    जनवरी से अप्रैल के बीच कैसा रहा प्रदर्शन

    कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस के साथ ही टोयोटा ने जनवरी से अप्रैल के बीच भी 48 फीसदी की बढ़ोतरी को हासिल किया है। जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच कंपनी ने कुल 97503 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि जनवरी से अप्रैल 2023 के बीच कंपनी ने 65871 यूनिट्स की देशभर में बिक्री की थी।

    यह भी पढ़ें- Toyota की इस MPV की है भारी डिमांड, सात महीने बाद फिर शुरू की बुकिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स कीमत और कितना है एवरेज

    कैसा है पोर्टफोलियो

    टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में 11 वाहनों को ऑफर करती है। कंपनी हैचबैक के तौर पर Glanza को ऑफर किया जाता है। लग्‍जरी सेडान के तौर पर Camry को पेश किया जाता है। जबकि MPV सेगमेंट में कंपनी सबसे ज्‍यादा विकल्‍प ऑफर करती है। इस सेगमेंट की शुरूआत Rumion से होती है और इसके बाद Innova Crysta, Innova Hycross को ऑफर किया जाता है। लग्‍जरी MPV सेगमेंट में कंपनी Vellfire को ऑफर करती है। हैचबैक, सेडान और एमपीवी के अलावा कंपनी एसयूवी सेगमेंट में Urban Cruiser Hyryder, Fortuner, Legender, Land Cruiser 300 को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाती है। लाइफस्‍टाइल सेगमेंट में टोयोटा की ओर से Hilux को ऑफर किया जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मारुति ने शुरू कर दी नई Swift 2024 के लिए बुकिंग, जानें कब हो सकती है लॉन्‍च