Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    June 2024 में कैसी रही Toyota की बिक्री, जानें कंपनी ने बेची कितनी गाड़ियां

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 01:00 PM (GMT+05:30)

    जापानी वाहन निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन उत्‍पादों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से बीते महीने के दौरान कितनी यूनिट्स की बि ...और पढ़ें

    June 2024 के दौरान Toyota Bharat ने कितनी यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। आइए जानते हैं।
    June 2024 के दौरान Toyota Bharat ने कितनी यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Toyota ने भारतीय बाजार में June 2024 के दौरान की 27474 यूनिट्स वाहनों की बिक्री
    2. साल के पहले छह महीनों के दौरान कंपनी को बिक्री में मिली 47 फीसदी की बढ़ोतरी

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में जापान की प्रमुख कार निर्माता Toyota की कार और एसयूवी को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक June 2024 में टोयोटा ने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस के साथ ही साल के पहले छह महीनों के दौरान कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    June 2024 में कैसी रही बिक्री

    देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Toyota ने June महीने भारतीय बाजार में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक June 2024 के दौरान कुल 27474 यूनिट्स की बिक्री की है। जिनमें 1722 यू‍निट्स का एक्‍सपोर्ट भी शा‍मिल है। जबकि इससे पहले June 2023 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 19608 यूनिट्स की रही थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 40 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

    CY 2024 के छह महीनों में कैसा रहा प्रदर्शन

    कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस के साथ ही टोयोटा ने January से June के बीच भी 47 फीसदी की बढ़ोतरी को हासिल किया है। जनवरी से जूून 2024 के बीच कंपनी ने कुल 150250 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि जनवरी से जून 2023 के बीच कंपनी ने 102371 यूनिट्स की देशभर में बिक्री की थी।

    यह भी पढ़ें- Hero लाई सबसे खास Karizma, सिर्फ 100 ग्राहकों को मिलेगी डिलीवरी, जानें खासियत

    कैसा है पोर्टफोलियो

    टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में कुल 11 वाहनों को ऑफर करती है, जिनमें हैचबैक सेगमेंट से लेकर प्री‍मियम एमपीवी सेगमेंट तक शामिल है। हैचबैक सेगमेंट में Glanza को ऑफर किया जाता है। लग्‍जरी सेडान के तौर पर Camry को पेश किया जाता है। जबकि MPV सेगमेंट में कंपनी Rumion से लेकर Innova Crysta, Innova Hycross और लग्‍जरी MPV सेगमेंट में कंपनी Vellfire को ऑफर करती है। इनके साथ ही एसयूवी सेगमेंट में Urban Cruiser Hyryder, Fortuner, Legender, Land Cruiser 300 को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। लाइफस्‍टाइल सेगमेंट में टोयोटा की ओर से Hilux Pick-up Truck को ऑफर किया जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Cars with 6 airbags: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली इन पांच कारों में मिलते हैं छह एयरबैग