यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Toyota की बिक्री में हुई 48 फीसदी की बढ़ोतरी, कंपनी ने बेची 263512 यूनिट्स गाड़ियां
भारत में हैचबैक एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में Toyota कई बेहतरीन कारों को ऑफर करती है। कंपनी की ब्रिकी में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर् ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जापान की प्रमुख कार निर्माता Toyota की कारों को भारतीय ग्राहक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते महीने कितनी यूनिट्स की बिक्री Toyota ने की है। इसके साथ ही ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी का कैसा प्रदर्शन रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Toyota की March 2024 में कैसी रही बिक्री
देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Toyota ने बीते महीने भारतीय बाजार में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च 2024 के दौरान कुल 27180 यूनिट्स की बिक्री कंपनी ने की है। जबकि इससे पहले मार्च 2023 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 21783 यूनिट्स की रही थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने मंथली बेसिस पर करीब 25 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

YoY आधार पर कैसा रहा प्रदर्शन
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर भी टोयोटा ने 48 फीसदी की बढ़ोतरी को हासिल किया है। वित्त वर्ष 2023 के दौरान कंपनी ने देशभर में कुल 263512 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इसके पहले वित्त वर्ष 2022 के दौरान यह आंकड़ा 177683 यूनिट्स का था।
यह भी पढ़ें- गाड़ी की कीमतों से लेकर Toll Tax तक April 1 से ऑटोमोबाइल जगत में हुए ये अहम बदलाव, जानें पूरी डिटेल
कैसा है पोर्टफोलियो
टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में 11 वाहनों को ऑफर करती है। कंपनी हैचबैक के तौर पर Glanza को ऑफर किया जाता है। लग्जरी सेडान के तौर पर Camry को पेश किया जाता है। जबकि MPV सेगमेंट में कंपनी सबसे ज्यादा विकल्प ऑफर करती है। इस सेगमेंट की शुरूआत Rumion से होती है और इसके बाद Innova Crysta, Innova Hycross को ऑफर किया जाता है। लग्जरी MPV सेगमेंट में कंपनी Vellfire को ऑफर करती है। हैचबैक, सेडान और एमपीवी के अलावा कंपनी एसयूवी सेगमेंट में Urban Cruiser Hyryder, Fortuner, Legender, Land Cruiser 300 को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाती है।