Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Toyota की बिक्री में हुई 14 फीसदी की बढ़ोतरी, September 2024 में कंपनी ने बेची 26847 गाड़ियां

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 02:00 PM (IST)

    भारत में हैचबैक एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में Toyota कई बेहतरीन कारों को ऑफर करती है। कंपनी की ब्रिकी में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर् ...और पढ़ें

    सितंबर 2024 के दौरान टोयोटा की कैसी बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।
    सितंबर 2024 के दौरान टोयोटा की कैसी बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Toyota की बिक्री में हुई 14 फीसदी की बढ़ोतरी
    2. तीन हजार से ज्‍यादा यूनिट्स का किया एक्‍सपोर्ट

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापान की प्रमुख कार निर्माता Toyota की कारों को भारतीय ग्राहक काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक September 2024 के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री Toyota ने की है। कंपनी ने कितनी यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Toyota की September 2024 में कैसी रही बिक्री

    देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Toyota ने बीते महीने भारतीय बाजार में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक September 2024 के दौरान 26847 यूनिट्स की बिक्री कंपनी ने की है। जबकि इससे पहले September 2023 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 23590 यूनिट्स की रही थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने मंथली बेसिस पर करीब 14 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। एक्‍सपोर्ट के मामले में भी कंपनी ने 3025 यूनिट्स की बिक्री की है।

    यह भी पढ़ें- Scorpio, XUV 700 के कारण Mahindra को सितंबर में मिली 24 फीसदी की बढ़त, 51 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की हुई बिक्री

    FY 2024-25 में कैसा रहा प्रदर्शन

    कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वित्‍त वर्ष 2024-25 में भी टोयोटा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। साल के पहले छह महीनों के दौरान कंपनी ने देशभर में कुल 162623 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इसके पहले यह आंकड़ा 123939 यूनिट्स का था।

    कैसा है पोर्टफोलियो

    टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में 11 वाहनों को ऑफर करती है। कंपनी हैचबैक के तौर पर Glanza को ऑफर किया जाता है। लग्‍जरी सेडान के तौर पर Camry को पेश किया जाता है। जबकि MPV सेगमेंट में कंपनी सबसे ज्‍यादा विकल्‍प ऑफर करती है। इस सेगमेंट की शुरूआत Rumion से होती है और इसके बाद Innova Crysta, Innova Hycross को ऑफर किया जाता है। लग्‍जरी MPV सेगमेंट में कंपनी Vellfire को ऑफर करती है। हैचबैक, सेडान और एमपीवी के अलावा कंपनी एसयूवी सेगमेंट में Urban Cruiser Hyryder, Fortuner, Legender, Land Cruiser 300 को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Car Launch In October 2024: इस महीने लॉन्‍च को तैयार 5 बेहतरीन कार, Kia, BYD, Nissan, Mercedes लाएंगी नए वाहन