Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming Diesel SUV: सात सीटों वाली चार एसयूवी जल्‍द होंगी डीजल इंजन के साथ लॉन्‍च, जानें कौन कौन सी कंपनियां कर रही हैं तैयारी

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 06:29 PM (IST)

    भारतीय बाजार में वाहन निर्माताओं की ओर से कई तरह के इंजन विकल्‍प के साथ कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। लेकिन इस साल सात सीटों वाली चार एसयूवी को ...और पढ़ें

    इन सात सीटर एसयूवी को Diesel Engine के साथ जल्‍द किया जा सकता है लॉन्‍च।
    इन सात सीटर एसयूवी को Diesel Engine के साथ जल्‍द किया जा सकता है लॉन्‍च।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार वाहन निर्माताओं की ओर से इस साल सात सीटों वाली चार एसयूवी को डीजल इंंजन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। यह एसयूवी कौन सी हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Toyota Fortuner

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना इस सात सीटों वाली एसयूवी को माइल्‍ड हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश करने की है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में जीडी सीरीज के डीजल इंजन के साथ 40 वोल्‍ट माइल्‍ड हाइब्रिड सिस्‍टम को दिया जा सकता है। जिससे इसके एवरेज में तो बढ़ोतरी होगी ही साथ ही इस एसयूवी से प्रदूषण कम करने में भी मदद मिल पाएगी। उम्‍मीद की जा रही है कि इस तकनीक के साथ एसयूवी को इस साल तक भारतीय बाजार में लाया जा सकता है।

    MG Gloster Facelift

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी की ओर से फुल साइज एसयूवी ग्‍लॉस्‍टर का फेसलिफ्ट वर्जन जल्‍द ही भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की योजना इस साल के मध्‍य में इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वेरिएंट को डीजल इंजन के साथ आधिकारिक तौर पर पेश करने की है। मौजूदा वेरिएंट के मुकाबले नए वेरिएंट में कंपनी कई कॉस्‍मैटिक बदलाव कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Swift: मारुति कर रही इस हैचबैक के फेसलिफ्ट की तैयारी, जानें कब और किन फीचर्स के साथ आएगी

    Hyundai Alcazar Facelift

    हुंडई की ओर से भी Alcazar को सात सीटों के साथ ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस SUV का भी फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। अल्‍काजार फेसलिफ्ट में भी हुंडई की हाल में लॉन्‍च हुई क्रेटा की तरह बदलाव किए जाएंगे। साथ ही कई नए फीचर्स और बेहतर डीजल इंजन को भी फेसलिफ्ट वर्जन में जोड़ा जा सकता है।

    खबरें और भी

    Kia Carnival

    किआ की ओर से कार्निवल को भी जल्‍द ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसमें भी डीजल इंजन ऑफर कर सकती है। सात सीटों वाली इस गाड़ी के पुराने वर्जन को कंपनी ने पिछले साल बंद कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- BMW ने लॉन्‍च की नई इलेक्ट्रिक iX xDrive50, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स