Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TVS Jupiter 110 Launch: 22 August को लॉन्‍च होगा नया टीवीएस जुपिटर 110 स्‍कूटर, मिलेंगे कई अपडेट

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 10:00 AM (IST)

    दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की ओर से कई बेहतरीन स्‍कूटर और बाइक को पेश किया जाता है। जल्‍द ही कंपनी की ओर से नए स्‍कूटर को लॉन्‍ ...और पढ़ें

    टीवीएस की ओर से किस स्‍कूटर के फेसलिफ्ट को लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
    टीवीएस की ओर से किस स्‍कूटर के फेसलिफ्ट को लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. 22 अगस्‍त को लॉन्‍च होगा टीवीएस का नया स्‍कूटर
    2. टीवीएस कर सकती है जुपिटर के नए वर्जन को लॉन्‍च

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय दो पहिया वाहन निर्माता TVS की ओर से जल्‍द ही नए स्‍कूटर को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। नए स्‍कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें कितना दमदार इंजन दिया जा सकता है और किस कीमत पर, कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    आएगा नया जुपिटर

    टीवीएस की ओर से जल्‍द ही नया जुपिटर भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसमें कई बदलाव किए जाएंगे। कंपनी की ओर से हाल में ही लॉन्‍च की तारीख का इनवाइट भेजा गया है। जिसमें स्‍कूटर की नई एलईडी डीआरएल को दिखाया गया है। जिससे यह जानकारी मिल रही है कि स्‍कूटर को कर्व डिजाइन वाली नई एलईडी डीआरएल के साथ लाया जाएगा।

    होंगे कास्‍मैटिक बदलाव

    अभी कंपनी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसमें किस तरह के बदलाव किए जाएंगे, लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि स्‍कूटर को नई डीआरएल, नई लाइट्स के साथ ही डिजाइन और ग्राफिक्‍स में बदलाव करके लाया जा सकता है। इसके अलावा स्‍कूटर में कुछ और फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। जिसमें डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल फोन चार्जर (Jupiter 110 features) शामिल हैं। इसमें नए कलर्स ऑप्‍शंस भी दिए जा सकते हैं। मौजूदा डिजाइन के मुकाबले यह स्‍कूटर काफी नए डिजाइन के साथ आ सकता है।

    यह भी पढ़ें- TVS Ntorq 125 नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च; 86,871 रुपये है शुरुआती कीमत

    इंजन में बदलाव की उम्‍मीद कम

    टीवीएस जुपिटर के इंजन में बदलाव की उम्‍मीद कम है। इसमें मौजूदा 109.7 सीसी की क्षमता का इंजन ही दिया जा सकता है। जिससे इसे 7.77 बीएचपी की पावर और 8.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।

    खबरें और भी

    22 अगस्‍त को होगा लॉन्‍च

    टीवीएस की ओर से इस स्‍कूटर के लॉन्‍च को लेकर तारीख की जानकारी दी गई है। इस नए स्‍कूटर को 22 अगस्‍त 2024 को भारतीय बाजार में लॉन्‍च (TVS Jupiter 110 Launch Date) किया जाएगा। मौजूदा स्‍कूटर की एक्‍स शोरूम कीमत 73650 रुपये है लेकिन नए वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत करीब 76 से 77 हजार रुपये हो सकती है। 

    होंडा एक्टिवा से है मुकाबला

    टीवीएस की ओर से जुपिटर को 110 और 125 सीसी सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। 110 सीसी सेगमेंट के बाजार में इसका सीधा मुकाबला होंडा एक्टिवा, होंडा डियो, हीरो जूम, हीरो प्‍लेजर प्‍लस जैसे स्‍कूटर्स के साथ होता है।

    यह भी पढ़ें- Two Wheeler Sales: July में 17 फीसदी बढ़ी बिक्री, Top-10 में शामिल हुए Hero, Honda, TVS, Suzuki