Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मौका! त्यौहार में स्कूटर लेने का सुनहरा अवसर TVS लेकर आया धांसू स्कूटर , कलर ऑप्शन से लेकर दमदार इंजन

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2022 04:16 PM (IST)

    फीचर्स के तौर पर टीवीएस ने नए जुपिटर क्लासिक को फ्रंट डिस्क ब्रेक इंजन किल स्विच ऑल-इन-वन लॉक एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एक पिलर बैकरेस्ट से लैस किय ...और पढ़ें

    मौका! त्यौहार में स्कूटर लेने का सुनहरा अवसर TVS लेकर आया धांसू स्कूटर
    मौका! त्यौहार में स्कूटर लेने का सुनहरा अवसर TVS लेकर आया धांसू स्कूटर

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। TVS Jupiter Classic edition: TVS कंपनी भारतीय बाजार में आज से नहीं नहीं लोगों के दिलो पर कई सालों से राज करते आ रही है। आपको बता दें TVS मोटर कंपनी भारत में अपने पारिवारिक स्कूटर, जुपिटर  के 50 लाख के ब्रिकी की संख्या पार कर गई है। जुपिटर को लोग काफी पसंद करते है इसका ही कारण है कि कंपनी ने इतनी बाड़े मील का पत्थर हासिल किया है। इसी शैली में कंपनी ने ज्यूपिटर का नया क्लासिक विशेष वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

    TVS Jupiter Classic edition स्टाइल

    वही जुपिटर क्लासिक स्टाइल और फीचर्स के मामले में दूसरी वेरिएंट्स से काफी अलग है। इसमें कंपनी ने काफी बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया है। आपको इसमें विजुअल ऐड-ऑन में ब्लैक मिरर और फ्रंट फेंडर गार्निश, टिंटेड वाइजर और 3डी ब्लैक प्रीमियम लोगो मिलेगा। स्टाइलिंग के मामले में हैंडलबार एंड वेट, डायमंड-कट अलॉय व्हील, और डार्क ब्राउन इनर पैनल भी है। इन सब के आलावा इसमें एप्रन और साइड पैनल पर दिखाई देने वाले ग्राफिक्स इस ट्रिम के लिए काफी नई है।

    ये भी पढ़ें

    सावधान ! बारिश में बीच सड़क बंद हो जाए आपकी बाइक तो तुरंत करें ये काम, वरना हो जाएगा भारी नुकसान

    Upcoming Electric Cars: चीते की रफ्तार को मात दे सकती हैं ये धांसू इलेक्ट्रिक कारें, जानें कब होगी लॉन्चिंग

    TVS Jupiter Classic edition फीचर्स

    फीचर्स के तौर पर टीवीएस ने नए जुपिटर क्लासिक को फ्रंट डिस्क ब्रेक, इंजन किल स्विच, ऑल-इन-वन लॉक, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एक पिलर बैकरेस्ट  से लैस किया है। स्कूटर को पावर देने इसमें 109.7cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 7.37bhp और 8.4Nm की पावर जनरेट करता है। यह टेलिस्कोपिक फोर्क्स और एक मोनोशॉक के साथ दोनों सिरों पर 12-इंच के पहियों पर चलता है।  इस स्कूटर में फ्यूल टैंक की क्षमता 6 लीटर है।

    TVS Jupiter Classic edition कीमत

    नया टीवीएस जुपिटर क्लासिक 85,866 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसमें आपको दो कलर ऑप्शन रीगल पर्पल और मिस्टिक ग्रे मिलता है। जो इसे ZX स्मार्ट सिलेक्ट ट्रिम की तुलना में लगभग 2,200 रुपये अधिक महंगा बनाता है।

    खबरें और भी