Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TVS ने लॉन्च किया iQube S 4.7kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर; नए कलर और बड़ी बैटरी के साथ, कितनी है कीमत?

    Updated: Wed, 06 May 2026 01:28 PM (IST)

    TVS iQube: टीवीएस ने अपना नया iQube S 4.7kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। यह स्कूटर 175 किमी की रेंज, नए रंगों और बेहतर बैटरी क्षमता के साथ आता है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टू और थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी TVS Motors ने आज भारत के पसंदीदा इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया मॉडल TVS iQube S 4.7kWh लॉन्च करने की घोषणा की है। TVS iQube S 4.7kWh की कीमत 1,37,142 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 175किमी (IDC) की रेंज देता है। साथ ही, इसमें नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं।

    नई रेंज और कलर

    रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस बड़ी बैटरी के साथ अब राइडर्स अपने रोजाना के सफर के साथ-साथ लंबी और बिना योजना वाली यात्राएं भी बड़े आत्मविश्साव के साथ कर सकते हैं। बढ़ी हुई रेंज के साथ-साथ इसमें दो नए रंग, Magnificence Purple Beige और Harlequin Bule Beige शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, Titanium Grey का विकल्प भी मौजूद है।

    कैसी है इसकी बैटरी?

    ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने के अपनी कोशिशों को बढ़ाते हुए TVS iQube S को अब 4.7kWh तक अपग्रेड किया गया है। यह पहले से ज्यादा बैटरी क्षमता दे रही है। साथ ही, वह भरोसेमंद अनुभव को भी रखता है जिस पर ग्राहकों को पुरा भरोसा है।

    तीन सिद्धांतों पर आधारित

    पहला है Power of Choice, जिसमें ग्राहकों को रेंज, कनेक्टेड फीचर्स और रंगों के मामले में चुनने की पूरी आजादी दी जाती है। दूसरा है Peace of Mind, जिसके तहत नवीनतम मानकों का पालन करके गाड़ी की सुरक्षा और खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाया गया है जिससे डिलीवरी का भरोसा मिलता है। अगला है Simplicity of Operating, जिसे चलाना बहुत ही आसान है और परेशानी-मु्क्त बनाया गया है।

    खबरें और भी

    यह सब इलेक्ट्रिक वाहनों को हर किसी के लिए ईजी बनाएगा और TVS iQube को भारत की पसंदीदा फैमिली EV के रूप में और भी मजबूत करेगा। वर्तमान में, TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत भर के 1,000 से अधिक शहरों और 3,300 डीलरशिप पर उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें- भारत में Hyundai के 30 साल पूरे, क्या आप जानते हैं देश में कौन सी थी कंपनी की पहली कार? पढ़ें पूरा सफर