यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TVS Motor ने अक्टूबर 2023 में दर्ज की अब की सबसे ज्यादा मंथली सेल, एक्सपोर्ट में भी हुई बढ़ोतरी
TVS Motor Company ने बुधवार को अक्टूबर में अपनी अब तक की सबसे अधिक 434714 यूनिट की मासिक बिक्री दर्ज की है। पिछले महीने मोटरसाइकिल की बिक्री 201965 यू ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। TVS Motor Company ने बुधवार को अक्टूबर में अपनी अब तक की सबसे अधिक 434,714 यूनिट की मासिक बिक्री दर्ज की है, जो कि एक साल पहले की अवधि में बेची गई 360,288 यूनिट की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि है।
अक्टूबर 2022 में बेची गई 344,630 यूनिट की तुलना में इसकी कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 420,610 यूनिट पर पहुंच गई। इसकी घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़ी, जो कि एक साल पहले की अवधि में 275,934 यूनिट से बढ़कर 344,957 यूनिट पर पहुंच गई।
.jpg)
कंपनी की सेल्स रिपोर्ट
पिछले महीने मोटरसाइकिल की बिक्री 201,965 यूनिट रही, जो कि एक साल पहले की अवधि में 164,568 यूनिट थी। इसमें 23 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। स्कूटर की बिक्री में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, बिक्री अक्टूबर 2022 में 135,190 यूनिट से बढ़कर पिछले महीने 165,135 यूनिट हो गई है।
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री पिछले महीने 20,153 यूनिट रही, जबकि 2022 के अक्टूबर में 8,103 यूनिट की बिक्री हुई थी। कंपनी की थ्री-व्हीलर बिक्री पिछले महीने 14,104 यूनिट रही, जबकि 2022 के अक्टूबर में 15,658 यूनिट थी।
एक्सपोर्ट में भी हुई बढ़ोतरी
निर्यात के मामले में, कंपनी ने 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, बिक्री एक साल पहले इसी महीने में 82,816 इकाइयों से बढ़कर पिछले महीने 87,952 यूनिट हो गई। दोपहिया वाहनों के निर्यात में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, बिक्री अक्टूबर 2022 में 68,696 यूनिट से बढ़कर पिछले महीने 75,653 यूनिट हो गई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- साल 2022 में सड़क दुर्घटना के चलते 1.68 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, MoRTH ने जारी किए आंकड़े
Ronin Special Edition
हाल ही में TVS ने अपनी Ronin को नए एडीशन में पेश किया है। Ronin Special Edition को 1.73 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। स्पेशल एडीशन रेट्रो मोटरसाइकिल को कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड मिले हैं।
स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में इसे अलग बॉडी ग्राफिक्स के साथ नया निंबस ग्रे शेड मिलता है। इस बाइक को बेस के रूप में ग्रे शेड के साथ ट्रिपल-टोन कलर स्कीम मिलती है, इसके बाद फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर सफेद और लाल धारियां दी गई हैं।