यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahindra की तीन SUVs पर June 2024 में मिल रहा लाखों रुपये बचाने का मौका, जानें किस पर क्या है Offer
देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra and Mahindra की ओर से June 2024 में अपनी तीन दमदार एसयूवी पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। रिपो ...और पढ़ें

HighLights
- June 2024 में Mahindra की एसयूवी पर मिल रहा लाखों रुपये का डिस्काउंट
- कंपनी की XUV 400 EV पर इस महीने मिल रहा सबसे ज्यादा डिस्काउंट
- स्कॉर्पियो एन और XUV 700 पर भी कर सकते हैं बचत
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर June 2024 में आप Mahindra की एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कंपनी की ओर से इस महीने में अपनी तीन दमदार एसयूवी पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से किस एसयूवी पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Mahindra XUV 700 पर क्या है ऑफर
महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली XUV 700 को June 2024 के दौरान खरीदने पर लाखों रुपये की बचत की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुुताबिक कंपनी की ओर से इस एसयूवी पर अधिकतम 1.5 लाख रुपये के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स पर फ्लैट 1.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसके AX5-7 सीटर, डीजल एमटी और डीजल एटी वेरिएंट्स पर कंपनी की ओर से 1.3 लाख रुपये का फायदा उठाया जा सकता है।
Scorpio N पर भी मिल रहा ऑफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कॉर्पियो एन पर भी इस महीने में दमदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी June 2024 में इस एसयूवी को खरीदने पर एक लाख रुपये तक के ऑफर्स दे रही है। इसके 4WD डीजल वेरिएंट्स पर एक लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं इसके 2WD पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स को खरीदने पर 60 हजार रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- MG ने इंडिया में Gloster की Storm Series को किया लॉन्च, जानें कैसी है खासियत और कीमत
सबसे ज्यादा XUV 400 पर होगी बचत
जून 2024 में अगर आप अपने लिए इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 400 को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कंपनी की ओर से सबसे ज्यादा बचत इस एसयूवी को खरीदने पर दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी पर अधिकतक 4.4 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के 2023 मॉडल्स को खरीदने पर यह ऑफर मिल रहा है।
खबरें और भी
शोरूम से लें जानकारी
महिंद्रा की ओर से June 2024 के दौरान अपनी कई SUV पर डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। लेकिन अलग शहर और शोरूम के मुताबिक यह डिस्काउंट ऑफर अलग भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Toll Tax Exemption: किस कैटेगरी के लोगों को नहीं देना पड़ता टोल, सरकार से मिलती है 100 फीसदी की छूट