Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो 2023 में होगी ये दमदार गाड़ियां लान्च,जानें इनमें क्या होगा खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 16 Nov 2022 06:37 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ते जा रहा हैं और कई कंपनियां अपने वाहन को लॉन्च कर रही है। अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानि ...और पढ़ें

    इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो 2023 में होगी ये दमदार गाड़ियां लान्च
    इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो 2023 में होगी ये दमदार गाड़ियां लान्च

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहन को अपना एक बेहतर ऑप्शन बना रहे हैं। वहीं अगर आप भीा अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरदीने की आयोजना कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए आने वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

    Tata Altroz ​​EV

    वर्तमान में भारतीय बाजार में बिकने वाली Altroz ​​का ऑल-इलेक्ट्रिक ऑप्शन Altroz ​​EV को 2019 में जिनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था। इस कार को कंपनी काफी नए बेहतर ऑप्शन के साथ पेश करने वाली है। इसके साथ ही इस कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी होगी जो जरुरत पड़ने पर कार को नजदीकी चार्जिंग स्टेशन पर ले जाने में मदद करेगी। कंपनी इस कार को लॉन्च 2023 में कर सकती है।

    MG Air EV

    ब्रिटिश की वाहन निर्माता कंपनी एमजी ने हाल के दिनों में ही ये घोषणा की है कि ये दो दरवाजों वाली कॉम्पैक्ट कार को भारत में आने वाले 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा। ये ईवी 2.9 मीटर लंबी है जिसकी बैटरी क्षमता 20 kWh से 25 kWh की है। ये एक बार फुल चार्ज होने पर 100से 200 किलोमीटर तक का रेंज देगी। कंपनी इस कार को 2023 में लॉन्च कर सकती है।

    Mahindra XUV400

    महिंद्रा लोगों के दिलो पर कई सालों से राज करते आ रही है। कंपनी इस कार को 2023 के शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है। इसकी टक्कर भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन ईवी मैक्स और एमजी जेडएस ईवी से होगी। इसमें 39.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है, ये एक बार चार्ज होने पर 456 किमी की रेंज दे सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Royal Enfield Super Meteor 650 भारतीय बाजार में राइडर मेनिया 2022 में करेगी डेब्यू , जानें खासियत

    Indian Motorcycle ने दिखाई अपनी नई सपोर्टी बाइक की झलक, अपडेटेड स्टाइलिंग के साथ मिल रहा शानदार फीचर