Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPCOMING CARS : अगले दो महीने में लॉन्च होंगी ये दमदार कारें, जानें क्या होगा खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 10:35 AM (IST)

    भारतीय बाजार में ऑटोमोबाइल सेक्टर काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। आपको बता दे अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आने वाले 2 महीने में कई ...और पढ़ें

    UPCOMING CARS : अगले दो महीने में लॉन्च होगी ये दमदार कारें
    UPCOMING CARS : अगले दो महीने में लॉन्च होगी ये दमदार कारें

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। UPCOMING CARS : भारत में काफी तेजी से एक से बढ़कर एक गाड़ियां लॉन्च हो रही है। अगर आप भी अपने लिए एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। आज हम आपके लिए अगले 2 महीने में लॉन्च होने वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप अपने लिए एक नई कार खरीद सकते हैं।

    BYD Atto 3

    BYD इंजिया ने हाल के कुछ दिनों में ही अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV का अनावरण किया है , आपको बता दे कंपनी इसके आधिकारिक कीमतों की घोषणा साल के अंत तक करेगी। भारतीय बाजार में इसकी टक्कर MG ZS EV, Tata Nexon EV Max और आगामी Hyundai Kona इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट से होगी। वहीं ये  80 kW फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से 50 मिनट में शून्य से 80 प्रतिशत तक चल सकती है।

    5-Door Force Gurkha

    बाजार में जल्द ही कुछ दिनों में ही 5 ड़ोर वाली गाड़ी लॉन्च होने वाली है। उसकी टक्कर आने वाली 5 डोर मारुति सुजुकी जिम्नी और महिंद्रा थार से होगी जो अगले साल तक भारत में लॉन्च हो जाएगी। आपको बता दे कंपनी इसमें कई नए फीचर्स भी दे सकती है। जैसे - मोनो-स्लैट ग्रिल, काले रंग का बम्पर और चौकोर खिड़कियां भी मिल सकती है। वहीं लाइटिंग फीचर्स के तौर पर इसमें LED DRL के साथ हेडलाइट्स और टेल लाइट्स भी जोड़े जा सकते हैं।

    MG Hector Facelift

    भारतीय बाजार में पहली बार MG Hector के फेसलिफ्ट वर्जन  को कई बार आधिकारिक तौर पर टीजर किया जा चुका है। वहीं इस मिड  साइज एसयूवी मे्ं पहले से ही संशोधित ग्रिल सेक्शन होगा और इंटीरियर में आई-स्मार्ट तकनीक के साथ 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Ola S1 Air : दिवाली के समय लॉन्च हुए इस सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारें में जानें खास बातें

    Midsize SUVs : भारतीय बाजार में जल्द ही मिलेगी इन मिड -साइज एसयूवी को अपडेट, जानें कितना होगा बदलाव