विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगले कुछ दिनों में लॉन्‍च होंगी ये बेहतरीन कारें, Maruti से लेकर Skoda तक हैं शामिल

Published: Sun, 19 Jul 2026 02:00 PM (IST)

भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। जल्‍द ही कई ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए समय समय पर निर्माताओं की ओर से कारों को अपडेट किया जाता है और कई नई कारों को लॉन्‍च किया जाता है। अगले कुछ दिनों में किस निर्माता की ओर से किस गाड़ी को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Brezza Facelift होगी लॉन्‍च

मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को अगले कुछ दिनों में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारत में 23 जुलाई को लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसमें अंडरबॉडी सीएनजी, नए फीचर्स, नया एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

Kia Syros EV

किआ की ओर से सिरोस को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को भी इस महीने में लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले ही इस एसयूवी के फीचर्स और रेंज को सार्वजनिक किया जा चुका है। इस एसयूवी को भी भारत में 23 जुलाई को लॉन्‍च किया जा सकता है।

Mercedes AMG E53

सामान्‍य कारों के साथ ही देश में लग्‍जरी वाहनों की भी काफी मांग रहती है। मर्सिडीज की ओर से भी कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 23 जुलाई को ही देश में नई कार के तौर पर Mercedes Benz AMG E53 को लॉन्‍च किया जाएगा।

Toyota Hilux Facelift

टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में हाइलक्‍स पिकअप ट्रक को ऑफर किया जाता है। यह वाहन ऑफ रोड क्षमता के साथ ऑफर किया जाता है, जिसे काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। निर्माता की ओर से इसके फेसलिफ्ट को भारत में जल्‍द लॉन्‍च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसे औपचारिक तौर पर 28 जुलाई को लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

Skoda Slavia Facelift

स्‍कोडा की ओर से भी भारतीय बाजार में स्‍लाविया को मिड साइज सेडान कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस कार के फेसलिफ्ट को भारत में अगस्‍त में लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसमें नया बंपर, नई ग्रिल, नए फीचर्स दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?