Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming Cars In 2023 : अगर कारों के पुराने मॉडल से हो गए हैं बोर तो जनवरी तक कर लें इंतजार, ये है वजह

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Fri, 21 Oct 2022 11:53 AM (IST)

    अगर आप अपने लिए अगले साल एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये काफी शानदार मौका होगा। आने वाले नई कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी के 2 मॉडल ...और पढ़ें

    अगर कारों के पुराने मॉडल से हो गए हैं बोर तो जनवरी तक कर लें इंतजार
    अगर कारों के पुराने मॉडल से हो गए हैं बोर तो जनवरी तक कर लें इंतजार

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Upcoming Cars In 2023: भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। वहीं एशिया के सबसे बड़े मोटर शो दिल्ली ऑटो एक्सपो के रूप में नए साल की शुरुआत  जनवरी 2023 में करेंगा। आपको बता दे इस कार्यक्रम में कई नई गाड़ियों का अनावरण होगा। आज हम आपके लिए जनवरी 2023 में आने वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं।

    MARUTI SUZUKI BALENO CROSS

    मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। इंडो -जापानी वाहन निर्माता कंपनी एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करेगी। बलेनो क्रॉस सुजुकी के ग्लोबल-सी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें कंपनी बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन भी दे सकती है।  इसे 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.2L नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश करेगी।

    5-DOOR MARUTI JIMNY  

    वाहन निर्माता कंपनी मोटर इंवेंट में अपनी सुजुकी जिम्नी के 5-डोर वर्जन के पेश करेगी। मॉडल के अगले साल की शुरुआत में प्रवेश करने की संभावना है। कंपनी इसे नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से सेल करेगी। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी हो सकता है।

    NEW-GEN HYUNDAI VERNA

    नई जनरेशन की हुंडई वरना दिल्ली ऑटो एक्सपो में क्रेटा फेसलिफ्ट के साथ प्रदर्शित की जाएगी। सेडान के अपडेटट वर्जन में 115bhp, 1.5L पेट्रोल, 120bhp, 1.4L टर्बो पेट्रोल और 115bhp, 1.5L डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि कंपनी 2023 Hyundai Verna को माइल्ड हाइब्रिड तकनीक  के साथ आ सकती हैं।

    खबरें और भी

    TOYOTA INNOVA HYCROSS

    भारतीय बाजार में बिल्कुल नई Toyota Innova HyCross नवंबर 2022  में अपनी वैश्विक शुरुआत करेगी। कंपनी हाइब्रिड MPV के जनवरी 2023 में भारत में सेल कर सकती है। इसे लैडर फ्रेम चेसिस के बजाय हल्के और अधिक उन्नत मोनोकोक आर्किटेक्चर पर डिजाइन किया जा सकता है। हाइब्रिड तकनीक वाला 2.0L पेट्रोल इंजन भी शामिल हो सकता है। इसमें फीचर्स के तौर पर 360 डिग्री कैमरा, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग जैसी कई सुविधाएं हो सकती हैं। 

    ये भी पढ़ें- 

    Car Accessories : इससे बेहतर मौका नहीं ! इस दिवाली खरीदें कार के लिए ये जरूरी एक्सेसरीज

    TVS Raider 120 में जुड़ा ये नया अपडेट, 4 प्वाइंट्स में समझें पूरी गणित