Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming Cars In October: अगले महीने लॉन्च हो रही हैं ये 3 नई कार, EV का नाम भी लिस्ट में शामिल

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 10:00 PM (IST)

    Upcoming Cars In India जहां कुछ कार निर्माता पहले ही अपने नए मॉडल पेश करने की पुष्टि कर चुके हैं वहीं कुछ अन्य के अगले महीने सड़कों पर आने की उम्मीद ह ...और पढ़ें

    अक्टूबर महीने में 3 नई कारें लॉन्च हो रही हैं और इनमें एक EV भी शामिल है।
    अक्टूबर महीने में 3 नई कारें लॉन्च हो रही हैं और इनमें एक EV भी शामिल है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में त्योहारी सीजन के साथ कार निर्माता कंपनियों की तैयारियां जोरों पर हैं। अक्टूबर महीने में भारतीय बाजार के अंदर इलेक्ट्रिक वाहनों सहित कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। जहां कुछ कार निर्माता पहले ही अपने नए मॉडल पेश करने की पुष्टि कर चुके हैं, वहीं कुछ अन्य के अगले महीने सड़कों पर आने की उम्मीद है। आइए, अक्टूबर में भारतीय बाजार के अंदर लॉन्च होने वाली कारों के बारे में जान लेते हैं।

    Tata Punch EV

    उम्मीद है कि Tata Motors अक्टूबर के अंत तक Punch SUV को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करेगी। कार निर्माता ने पहले पुष्टि की थी कि वह इस साल के अंत तक तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करेगी। इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट इन तीनों में पहला थी। चालू त्योहारी सीजन के दौरान Punch EV कंपनी का अगला प्रोडक्ट होने वाला है।

    लॉन्च से पहले Tata Punch EV को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि पंच ईवी हैरियर और सफारी जैसी फ्लैगशिप एसयूवी से प्रेरित होकर दोबारा डिजाइन किए गए फ्रंट फेस के साथ आएगी। इसमें वर्टिकली स्टैक्ड एलईडी हेडलाइट सेटअप के साथ-साथ डिजिटल लोगो के साथ टाटा का नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है, जिसे नेक्सन ईवी में पहली बार पेश किया गया था।

    Tata Harrier और Safari facelift

    टाटा मोटर्स द्वारा अपनी दो प्रमुख एसयूवी जैसे हैरियर और सफारी के फेसलिफ्ट संस्करण लॉन्च करने की भी उम्मीद है। दोनों एसयूवी को लॉन्च से पहले महीनों तक परीक्षण करते देखा गया है। इन एसयूवी में अपडेटेड ग्रिल, वर्टिकल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और एलईडी डीआरएल के नए सेट के साथ नए डिजाइन वाले फ्रंट फेस के साथ आने की उम्मीद है। दोनों एसयूवी के हुड के नीचे कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 2024 BMW R 1300 GS ग्लोबल स्तर पर हुई पेश, डिजाइन में किया गया खास बदलाव

    Nissan Magnite Kuro

    जापानी कार निर्माता ने पहले ही अक्टूबर में अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल मैग्नाइट एसयूवी का एक विशेष संस्करण लॉन्च करने की घोषणा की है। निसान ने सितंबर में मैग्नाइट कुरो स्पेशल एडिशन के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। एसयूवी के लिए बुकिंग पूरे भारत में निसान डीलरशिप और ऑटोमेकर की आधिकारिक वेबसाइट पर 11,000 रुपये की राशि पर की जा सकती है।

    निसान मैग्नाइट कुरो स्पेशल एडिशन एसयूवी को आगामी आईसीसी विश्व कप के साथ अपने जुड़ाव के उपलक्ष्य में लॉन्च किया जाएगा। मैग्नाइट एसयूवी टूर्नामेंट की आधिकारिक कार होगी। Special Edition Magnite को XV MT, Turbo XV MT और Turbo XV CVT जैसे वेरिएंट में पेश किया जाएगा।