Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming Compact SUVs: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जल्द एंट्री करेंगी ये दमदार गाड़ियां, Maruti और Kia सहित शामिल ये नाम

    Updated: Sun, 11 Feb 2024 08:00 AM (IST)

    Upcoming Compact SUVs इस लेख में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कुछ ऐसी गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें निकट भविष्य में भारतीय मार्केट में ल ...और पढ़ें

    भविष्य में इन गाड़ियों को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।
    भविष्य में इन गाड़ियों को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट तेजी से विस्तार कर रहा है। यही वजह है कि एसयूवी की बाजार में बढ़ती हिस्सेदारी कार निर्माताओं को भारत में नए मॉडल पेश करने के लिए प्रेरित कर रही है। आगामी समय में कई गाड़ियों को घरेलू बाजार में पेश किया जाएगा। यहां कुछ ऐसी गाड़ियां बताने वाले हैं जिन्हें निकट भविष्य में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

    Kia Clavis

    किआ इस गाड़ी को अगले वर्ष किसी भी समय भारतीय बाजार में उतार सकती है। इस आगामी गाड़ी को ब्रांड के लाइनअप में सोनेट और सेल्टोस के बीच स्थित किया जाएगा। लॉन्च से पहले कई बार इसके टेस्ट म्यूल भी सामने आ चुके हैं। Clavis का आंतरिक रूप से कोडनेम AY है। आगामी किआ कॉम्पैक्ट एसयूवी ईवी और पारंपरिक रूप से संचालित दोनों रूपों में पेश की जा सकती है।

    New Skoda Compact SUV

    कार निर्माता स्कोडा इन दिनों भारतीय मार्केट के लिए एक गाड़ी पर काम कर रही है। इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। चेक कार निर्माता अपनी आगामी कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ 90 प्रतिशत स्थानीयकरण का लक्ष्य रख रहा है। इसे घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए भारत में निर्मित किया जाएगा। इस गाड़ी को MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा।

    Maruti Suzuki Micro SUV

    घरेलू वाहन निर्माता मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में एक नई एसयूवी लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। इसे आगामी वर्ष में लॉन्च किया जा सकता है। नई माइक्रो-एसयूवी ब्रांड के लाइनअप में ब्रेजा के नीचे स्थित होगी।

    खबरें और भी

    Mahindra XUV300 Facelift

    महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट को कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ निकट भविष्य में लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी में मौजूदा मॉडल की तुलना में कई कई नए फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें- 2024 Renault Duster की सामने आई ऑफिशियल तस्वीरें, साल के अंत तक देगी भारत में दस्तक