Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Electric Car खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो फरवरी तक कर लें इंतजार, ये तीन गाड़ियां दस्तक देने को हैं तैयार

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 06:30 PM (IST)

    पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण आज के समय में अधिकतर लोग इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां अब ...और पढ़ें

    Electric Cars: If you are planning to buy wait till February
    Electric Cars: If you are planning to buy wait till February

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बढ़ती ईंधन की लागत के कारण आज के समय में लोग काफी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाते जा रहे है। बढ़ती मांग के कारण कई कंपनियां अपनी-अपनी नई कारों को लॉन्च कर रही हैं। ये रेंज से लेकर फीचर्स तक सबमें काफी दमदार है। अगर आप अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहें हैं तो आज हम आपके लिए नए ईवी गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है, जिन्हें आप फरवरी 2023 में खरीद सकते है।

    Mahindra XUV400

    महिंद्रा ने हाल के दिनों में अपनी नई  XUV400 इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है। 50 लाख रुपये से कम कीमत में देश की शक्तिशाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इसकी टक्कर भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन ईवी और एमजी जेडएस ईवी जैसे कई दिग्गज गाड़ियों से है। कंपनी ने काफी नई सुविधाओं, केबिन और मजबूत लुक के साथ इसे पेश किया है।  एक बार चार्ज करने पर ये 350 किमी की रेंज देती है। कंपनी इसकी डिलीवरी 2023 की पहली तिमाही में शुरू कर सकती है।

    Tata Tiago EV

    टाटा टियागो ईवी के लिए भारतीय बाजार में कंपनी ने बुकिंग शुरु कर दी है। इस हैचबैक को वर्तमान में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार के रूप में माना गया है। इसमें कंपनी ने काफी नए फीचर्स और बेहतरीन लुक के साथ पेश किया है। इसे एक बार चार्ज करने पर सराहनीय  रेंज भी मिलती है। टियागो ईवी की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है और टाटा अगले साल जनवरी में नई टियागो ईवी की डिलीवरी शुरू करेगी।

    BYD Atto 3 BYD

    हाल के दिनों में BYD दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक ब्रांड बन गया है और अब ये भारत में अपनी लाइन-अप का विस्तार कर रहा है। भारत में BYD e6 के सफल लॉन्च के बाद, ब्रांड अब नया Atto 3 को अपनी पूरी तैयारी के साथ लेकर आ गया है। जिसकी कीमत लगभग 36 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होने की संभावना है। ये कार 500 किमी से अधिक की रेंज दे सकती है। भारत में इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 में शुरू होगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Diwali discounts on E-Scooters: मौके का फायदा उठाएं! 15,000 की करें बचत, इस दिवाली घर लाएं ये शानदार स्कूटर्स

    Royal Enfield Super Meteor 650 : भारतीय बाजार में जानें कब तक देगी दस्तक, इंजन से लेकर स्टाइल दोनों दमदार