Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming EVs in 2024: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये 4 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, देखिए लिस्ट

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 09:00 PM (IST)

    Tata Curvv EV को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और इसकी टेस्टिंग की जा रही है। हुंडई क्रेटा ईवी बाजार में सबसे पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी क्रेटा का ऑल-इलेक्ट्रि ...और पढ़ें

    ये इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी।
    ये इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Electric SUV बाजार के अंदर कई नए प्रोडक्ट एंट्री मारने वाले हैं। Maruti, Tata, Hyundai और Mahindra जैसी कंपनियां साल के अंदर अपने नवीनतम इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें Tata Curvv EV, Mahindra 3XO EV, Hyundai Creta जैसे नाम शामिल हैं।

    Tata Curvv EV

    हाल ही में टीज की गई कर्व ईवी लॉन्च होने में कुछ ही हफ्ते दूर है और यह बीएमडब्ल्यू एक्स6 और पोर्श कैयेन कूप जैसी लग्जरी कारों से इंस्पायर्ड होकर भारत में पहली मास-मार्केट एसयूवी कूप होगी। हाल ही में पंच ईवी के साथ पेश किए गए एक्टी.ईवी प्लेटफॉर्म पर निर्मित इस 5-सीटर की रेंज 500 किलोमीटर होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- Royal Enfield Guerrilla 450 की पहली झलक आई सामने, इन खूबियों के साथ कल होगी लॉन्च

    Mahindra 3XO EV

    महिंद्रा इस साल के अंत तक ऑल-इलेक्ट्रिक XUV 3XO EV लॉन्च करने के लिए तैयार है। आंतरिक रूप से कोडनेम S240 वाली इस एसयूवी को XUV400 EV से नीचे प्लेस किया जाएगा और नवंबर तक इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। शुरुआत में इसे 2024 के मध्य में लॉन्च किया जाना था, लेकिन लॉन्च में थोड़ी देरी हुई है।

    Hyundai Creta EV

    हुंडई क्रेटा ईवी बाजार में सबसे पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी क्रेटा का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। यह आगामी हुंडई इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा नेक्सन ईवी और मारुति ईवीएक्स को टक्कर देगी। क्रेटा ईवी अपने आईसीई समकक्ष के समग्र डिजाइन को बनाए रखेगी, जिसमें ब्लैंक्ड-आउट ग्रिल और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील जैसे अपडेट शामिल हैं। इंटीरियर की बात करें, तो क्रेटा ईवी में एक नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    Mahindra XUV.e8

    XUV700 के ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन को Mahindra XUV.e8 के नाम से पेश किया जाएगा। ये महिंद्रा की 5 नई EV कॉन्सेप्ट में से पहली है, जिसे दिसंबर 2024 तक लॉन्च किया जाना है। XUV.e8 को नए INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसमें 60kWh और 80kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें 175kW तक की फास्ट चार्जिंग और लगभग 450 किलोमीटर की रेंज होगी। 

    यह भी पढ़ें- बारिश से गाड़ी को सुरक्षित रखने के लिए MG ने लॉन्‍च की Monsoon Accessories, किस कीमत पर मिलेंगे क्‍या प्रोडक्‍ट, जानें डिटेल