Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपकमिंग Honda Elevate SUV के बारे में जानें सबकुछ, लॉन्च होते ही Creta, Grand Vitara को देगी कड़ी टक्कर

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sun, 07 May 2023 10:28 AM (IST)

    कंपनी इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इलेक्ट्रिक सनरूफऑल-डिजिटल क्लस्टर6 एयरबैग औ ...और पढ़ें

    अगले महीने पेश हो सकती है होंडा की ये अपकमिंग कार
    अगले महीने पेश हो सकती है होंडा की ये अपकमिंग कार

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Honda अगले महीने अपनी नई एसयूवी Elevate को पेश करने के लिए तैयार है। लॉन्ट होने के बाद ये कार क्रेटा और ग्रांड विटारा जैसी पॉपुलर गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी। जब से कंपनी ने इस गाड़ी को लॉन्च करने की घोषणा की है, तब से ही ये गाड़ी सुर्खियों में बनी हुई है। आइये जानते हैं इस अपकमिंग एसयूवी से जुड़ी सभी जरूरी चीजों के बारे में।

    6 जून को हो सकती है पेश

    होंडा All-new Elevate को 6 जून को पेश किया जा सकता है। इस मीड साइज एसयूवी में काफी कुछ खास मिलने वाला है, क्योंकि इस गाड़ी की राइवल्स की पैठ पहले से ही इंडियन मार्केट में काफी तगड़ी है। कंपनी ने हाल ही में इस अपकमिंग गाड़ी की झलक अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल से की थी।

    Honda Elevate फीचर्स

    कार का इंटीरियर मौजूदा सिटी की तुलना में अधिक एडवांस हो सकता है। कंपनी इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ,ऑल-डिजिटल क्लस्टर,6 एयरबैग और ADAS तकनीक ऑफर कर सकती है।

    Honda Elevate इंजन

    इस अपकमिंग एसयूवी में 1.5L NA 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने वाला है, जो 121 PS की पॉवर जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड एमटी या सीवीटी ऑटो ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। कंपनी इसे अपनी सिटी सेडान की तरह हाइब्रिड तकनीक के साथ भी पेश कर सकती है।

    खबरें और भी

    Honda Elevate लुक और डिजाइन

    इस गाड़ी को हाल ही में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। स्पाई शॉट की मानें तो इसका डिजाइन वैश्विक सीआर-वी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेची जाने वाली नई-पीढ़ी की डब्ल्यूआर-वी से काफी प्रेरित है। Honda Elevate का फ्रंट फेसिया नई वाली सीआर-वी की याद दिलाता है।

    इसमें तेज दिखने वाले एलईडी हेडलैम्प्स, क्लैमशेल बोनट के नीचे पतली एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, क्रोम डिटेलिंग, हेक्सागोनल इंसर्ट्स के साथ एक बड़ा ग्रिल सेक्शन और फॉक्स स्किड प्लेट दिए जा सकते हैं। अन्य हाइलाइट्स की बात करें तो इस कार में मस्कुलर व्हील आर्च, 17 इंच के अलॉय व्हील, डब्ल्यूआर-वी की तरह रैपअराउंड एलईडी टेल लैंप, स्कल्प्टेड बूटलिड आदि दिए जा सकते हैं।