Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारतीय बाजार में तहलका मचाने आने वाली है महिंद्रा की ये धांसू SUVs, जानें कब होगी लॉन्च

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 02:38 PM (IST)

    महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में इस साल के अंत तक या फिर 2023 के शुरुआत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो सकती है। इसमें आपको कई तरह के बदलाव देखने ...और पढ़ें

    भारतीय बाजार में तहलका मचाने आने वाली है महिंद्रा की ये धांसू SUVs
    भारतीय बाजार में तहलका मचाने आने वाली है महिंद्रा की ये धांसू SUVs

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा एंड महिंद्रा घरेलू बाजार में आने वाले दिनों में अपनी नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है, दूसरी ओर हाल के दिनों में में कंपनी ने थार, एक्सयूवी 700 और स्कॉर्पियो एन को लॉन्च किया था। इसके जबरदस्त सफलता के बाद, महींद्रा अब नई एसयूवी को पेश करने पर काम कर रही है। आज हम आपको बताएँगे आने वाले दिनों में महिंद्रा अपनी कौन सी नई गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है, और वो गाड़िया कब तक ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो सकती है।

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस (Mahindra Bolero Neo Plus)

    भारतीय बाजार में आने वाले दिनों में महिंद्रा नियो प्लस की ब्रिकी हो सकती है। ये 2.2-लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित है जो 120 पीएस का अधिकतम पावर और आउटपुट जनरेट करती है।  इसे एमटी और एटी के साथ जोड़ा गया है। ये सात- और आठ-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ आ सकती है।

    लॉन्च से पहले ही Grand Vitara की बढ़ गई वेटिंग पीरियड, जानिए कितना करना होगा इंतजार

    www.jagran.com/automobile/latest-news-grand-vitara-has-increased-waiting-period-even-before-launch-23078854.html

    Hyundai Venue N Line vs Tata Nexon Jet Edition : दोनों में कौन दमदार? आसान भाषा में समझें कंपैरिजन

    www.jagran.com/automobile/latest-news-see-comparison-here-hyundai-venue-n-line-vs-tata-nexon-jet-edition-23078775.html

    महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट (Mahindra XUV300 Facelift)

    महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में इस साल के अंत तक या फिर 2023 के शुरुआत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो सकती है। इसमें आपको कई तरह के बदलाव देखने को भी मिलेगे। ये पहले वाले से अधिक शक्तिशाली  टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जिसका इंजन 130 PS अधिकतम शक्ति और 230 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है।

    5-डोर महिंद्रा थार (5-Door Mahindra Thar)

    माना जाता है कि कंपनी इस कार को 2023 ऑटो एक्सपो में पेश करेगी। इसे मौजूदा तीन ड़ोर वाली थार से काफी बेहतरीन बनाया जाएगा इसमें काफी बदलाव भी किए जाएगे। यह 2.2-लीटर mHawk डीजल और 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा मैनुअल और स्वचालित विकल्पों के साथ संचालित होगी।

    खबरें और भी

    महिंद्रा एक्सयूवी 400  (Mahindra XUV400)

    हाल के दिनों में कंपनी ने इस का अनावरण किया है। ये गाड़ी Tata Nexon EV Max को टक्कर देने वाली इलेक्ट्रिक SUV को टक्कर देगी। ये एक बार चार्ज करने पर 456 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इसके साथ ही इसे चार्ज करने के लिए आप डीसी फास्ट चार्जर  का उपयोग कर सकते है। यह केवल 50 मिनट में शून्य  से 80 प्रतिशत तक चल सकता है। वहीं ये सिर्फ 8.6 सेकेंड में जीरो से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।