Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Hyundai Cars: भारतीय बाजार में धूम मचाने आने वाली हैं ये दमदार गाड़ियां, जानें इनमें क्या कुछ होगा खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 11:17 AM (IST)

    upcoming New Hyundai Cars Hyundai Kona भारतीय बाजार में इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इसमें कॉस्मेटिक बदलाव के साथ नई क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल स्पीकर हेड ...और पढ़ें

    भारतीय बाजार में धूम मचाने आने वाली हैं ये दमदार गाड़ियां
    भारतीय बाजार में धूम मचाने आने वाली हैं ये दमदार गाड़ियां

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।Upcoming New Hyundai Cars: भारतीय बाजार में आने वाले दिनों में हुंडई अपनी कई गाड़िया लॉन्च करने वाली है। जहां Ioniq 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर और अपडेटेड Kona इस साल तक शोरूम में आ जाएगी, वहीं वाहन निर्माता कंपनी नई जनरेशन की Verna, Grand i10 Nios और Creta फेसलिफ्ट को अगले साल तक किसी भी समय लेकर आ जाएगी। आज हम आपके लिए हुंडई की आने वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है।

    HYUNDAI IONIQ 5

    Hyundai Ioniq 5 भारतीय बाजार में 2022 के आखिरी में लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें ये इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर E-GMP प्लेटफॉर्म (इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर बेस्ड होगी। Ioniq 5 भारत में CBU रूट से आएगी और यह देश की सबसे महंगी Hyundai EV भी होगी। ये कार वाश्रिक बाजारों में EV सिंगल मोटर और डुअल-मोटर सेटअप के साथ आती है। इसमें दो बैटरी पैक होगा।

    ये भी पढ़ें - 

    जल्दी करें! मौका छूट ना जाएं, Tata Tiago EV की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी, जानें कब होगी डिलिवरी

    एक ही झलक में दीवाना बना लेंगी नई जनरेशन की ये गाड़ियां, फीचर्स के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

    HYUNDAI KONA FACELIFT

    Hyundai Kona भारतीय बाजार में इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है रिपोटर्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक SUV को 204bhp की पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 64kWh का बड़ा बैटरी पैक भी मिल सकता है। इसमें कॉस्मेटिक बदलाव के साथ नई क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, स्पीकर हेडलैंप, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील और संशोधित फ्रंट और रियर बंपर भी मिलता है। इस कार के अंदर 10.25-इंच सभी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अपडेटेड ब्लू लिंक कनेक्टिविटी भी होगी।

    NEW-GEN HYUNDAI VERNA

    नई जनरेशन की Hyundai Verna अगले साल किसी भी समय भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। कंपनी कार को  2023 दिल्ली ऑटो एक्सपो में अपडेटेड सेडान का प्रदर्शन कर सकती है। इसका केबिन पहले के मुताबिक काफी बड़ा होगा। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS जैसी सुविधा होगी। 

    खबरें और भी