यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेस्टीव सीजन में भारत में लॉन्च होगी प्रीमियम गाड़ियां, लिस्ट में Kia, Nissan से लेकर Mercedes की कार शामिल
भारत में फेस्टीव सीजन शुरू होने जा रहा है। इस फेस्टिव सीजर में अगर आप प्रीमियम कार गाड़ी लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस फेस्टिव स ...और पढ़ें

HighLights
- Kia Carnival 3 अक्टूबर को लॉन्च होगी।
- BYD eMax 7 8 अक्टूबर को लॉन्च होगी।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। इस फेस्टिव सीजन में अगर आप नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसमें तकरीबन सभी सेगमेंट, कीमत ब्रैकेट, ईंधन विकल्प और बहुत कुछ के मॉडल आने वाली है। अगले महीने यानी अक्टूबर में कई गाड़ियां लॉन्च होगी। जिसके बारे में हम यहां पर आपको बता रहे हैं।
New-gen Kia Carnival
नई किआ कार्निवल 3 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होने जा रही है। इसे बिल्कुल नया डिजाइन, सिग्नेचर पावर्ड स्लाइडिंग रियर डोर और केवल सात-सीट लेआउट मिलेगा। इसके साथ ही इसमें दो इलेक्ट्रिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS सूट, आठ एयरबैग, डुअल डिजिटल स्क्रीन, पावर्ड टेलगेट, HUD, वायरलेस चार्जर और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सेकंड-रो सीटें भी मिलेंगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 50 लाख रुपये से अधिक रहने वाली है।
यह भी पढ़ें- Rolls Royce Cullinan facelift भारत में लॉन्च; कीमत 10.50 करोड़ रुपये, एक्सटीरियर और इंटीरियर को मिला अपडेट
Kia EV9
नई कार्निवल के साथ ही नई किआ भी भारत में 3 अक्टूबर को लॉन्च होगी। इसमें 99.8kWh बैटरी पैक देखने के लिए मिलेगा, जो 561km तक की रेंज देगी। इसके दूसरे रो में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मसाज फंक्शन और एडजस्टेबल लेग सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसकी भारत में एक्स-शोरून कीमत 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
Nissan Magnite facelift
निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को 4 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें नया नया फ्रंट बम्पर और ग्रिल मिलेगा। साथ ही नया एलॉय व्हील और एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप सिग्नेचर भी देखने के लिए मिलेंगे। इसके इंजन में किसी तरह का बदलाव देखने के लिए नहीं मिल सकता है। इसकी कीमतो में 40 से 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी देखने के लिए मिल सकती है।
खबरें और भी
BYD eMax 7
इसे भारत में 8 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह eMax 6 का फेसलिफ्टेड वर्जन हो सकती है। इसमें 12.8 इंच का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन वाली तीन पंक्तियाँ, पैनोरमिक सनरूफ़ और ADAS सूट जैसे फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं। यह दो बैटरी ऑप्शन के साथ आ सकती है, जो 5.4kWh यूनिट जिसकी दावा की गई रेंज 420km है और एक 71.8kWh यूनिट जिसकी रेंज 530km देगी। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 30-33 लाख रुपये तक हो सकती है।
New Mercedes-Benz E-Class
इसे भारत में 9 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत लॉन्ग-व्हीलबेस ई-क्लास (V214) की कीमत 80 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन लगा है, जो माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, सॉफ्ट-क्लोज डोर, फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल 2 ADAS, इलेक्ट्रिक सन ब्लाइंड्स, वायरलेस चार्जिंग और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे।