Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming SUV: ये 5 नई कार जल्द होंगी लॉन्च, Citroen Basalt से लेकर Mahindra Thar Roxx तक

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 09:00 PM (IST)

    अगले तीन से चार हफ्तों में Tata Motors Mahindra Nissan और Citroen जैसे ब्रांड्स की कई नई SUV भारत में लॉन्च होने वाली हैं।चौथी पीढ़ी की एक्स-ट्रेल के ...और पढ़ें

    भारतीय बाजार के अंदर 5 नई SUVs एंट्री मारने वाली हैं।
    भारतीय बाजार के अंदर 5 नई SUVs एंट्री मारने वाली हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बेहतरीन स्पेस के साथ जबरदस्त परफॉरमेंस का मिश्रण SUVs को खास बनाता है। यही वजह है कि भारतीय बाजार के अंदर लगातार इनकी मांग बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए इंडियन कारमेकर कई नए प्रोडक्ट करने वाले हैं। अगले तीन से चार हफ्तों में Tata Motors, Mahindra, Nissan और Citroen जैसे ब्रांड्स की कई नई SUV भारत में लॉन्च होने वाली हैं।

    Nissan X-Trail

    चौथी पीढ़ी की एक्स-ट्रेल के लिए भारत में कुछ दिन पहले ही बुकिंग शुरू हुई है और इसकी कीमतों की घोषणा 1 अगस्त, 2024 को की जाएगी। इसे CBU रूट के जरिए भारत लाया जाएगा और ये सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगी। इसमें 1.5L तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो CVT से जुड़ा है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XUV.e8 टेस्टिंग के दौरान फिर आई नजर, XUV700 से मेल खाती है डिजाइन

    Citroen Basalt

    Citroen Basalt एसयूवी कूप में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो 110 पीएस की अधिकतम पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क देगा। इसे 6-स्पीड एमटी या 6-स्पीड एटी के साथ जोड़ा जाएगा। बेसाल्ट का प्रोडक्शन वर्जन 2 अगस्त को पेश किया जाएगा। भारतीय बाजार में बेसाल्ट का मुकाबला आगामी टाटा कर्व आईसीई से होगा।

    Tata Curvv EV और ICE

    टाटा मोटर्स 7 अगस्त, 2024 को कर्व ईवी की कीमतों की घोषणा करने वाली है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 16.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद कर्व आईसीई अगले कुछ हफ्तों में शोरूम में आएगी। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन होगा। कर्व ईवी की रेंज 600 किलोमीटर से ज्यादा होने की संभावना है और इसमें दो बैटरी विकल्प मिलेंगे।

    खबरें और भी

    Mahindra Thar Roxx

    महिंद्रा 15 अगस्त, 2024 को Thar Roxx पेश करेगी। इसे थ्री-डोर थार की तुलना में कई महत्वपूर्ण कॉस्मेटिक अपडेट दिए जाएंगे। यह मॉडल बड़ा होगा, जो बेहतर आराम के लिए अधिक जगह वाला इंटीरियर प्रदान करेगा। इंजन विकल्पों में 1.5L डीजल, 2.2L डीजल और 2.0L पेट्रोल शामिल हैं। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पैनोरमिक सनरूफ और ऑटो एसी आदि सहित कई फीचर्स होंगे।

    यह भी पढ़ें- पैनोरमिक सनरूफ के साथ आती हैं Maruti, Hyundai, Kia, MG की पांच एसयूवी, कीमत भी 16 लाख रुपये से है कम