Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming SUVs in India: अगले 30 दिनों में लॉन्‍च होंगी ये पांच दमदार एसयूवी, टाटा की एक EV भी शामिल

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 11:00 AM (GMT+05:30)

    भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्‍टर में कई बेहतरीन Cars and SUVs को ऑफर किया जाता है। लेकिन अगर आप ज्‍यादा फीचर्स बेहतर तकनीक और डिजाइन के साथ नई गाड़ी लेने का म ...और पढ़ें

    भारतीय बाजार में अगले महीने पेश और लॉन्‍च होंगी ये SUVs
    भारतीय बाजार में अगले महीने पेश और लॉन्‍च होंगी ये SUVs

    HighLights

    1. अगले 30 दिनों में भारतीय बाजार में पेश और लॉन्‍च होंगी ये पांच बेहतरीन SUVs
    2. Nissan, Citroen, Mahindra और Lamborghini कर रही हैं नई SUVs लाने की तैयारी

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। नई कारों और एसयूवी को पेश और लॉन्‍च करके कंपनियां अपनी सेल्‍स को बढ़ाने की कोशिश करती हैं। वहीं ग्राहकों को भी इससे फायदा मिलता है। अगले 30 दिनों में भारतीय बाजार में किस कंपनी की ओर से कौन सी एसयूवी लॉन्‍च (Upcoming SUVs in India) की जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Nissan X-Trail

    जापानी वाहन निर्माता निसान अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने का काम कर रही है। अब कंपनी फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी दमदार गाड़ी X-Trail को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑुर किया जा सकता है। जिसमें एलईडी लाइट्स, 12.3 इंच टचस्‍क्रीन, वायरलैस एड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, थ्री जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, वायरलैस चार्जिंग, पावर्ड टेलगेट, हीटेड फ्रंट सीट्स, बोस का साउंड सिस्‍टम, पैनोरमिक रूफ, ADAS, 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइट्स जैसे कई फीचर्स होंगे। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को 10 साल बाद एक अगस्‍त को लॉन्‍च किया जाएगा।

    Citroen Basalt

    फ्रेंच वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से दो अगस्‍त को कूपे एसयूवी Citroen Basalt को पेश किया जा सकता है। जिसके कुछ समय बाद इसे लॉन्‍च भी किया जाएगा। एसयूवी में पतली एलईडी हेडलाइट्स, ऑटो क्‍लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्‍ट, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- अगले साल भारतीय बाजार में आएगी नई 7 सीटर SUV, Maruti और Toyota कर रहीं तैयारी

    Tata Curvv EV

    टाटा मोटर्स की ओर से भी एक इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्‍च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से Tata Curvv EV को हाल में ही पेश किया गया है। फिलहाल इस एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को लाया जाएगा। इसके लॉन्‍च के कुछ समय बाद कंपनी की ओर से एसयूवी के आईसीई वेरिएंट को भी लॉन्‍च किया जा सकता है। एसयूवी के लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर इसके कई फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है।

    खबरें और भी

    Lamborghini URUS SE

    इटालियन सुपरकार निर्माता लैम्‍बॉर्गिनी की ओर से भी अगले महीने में दमदार सुपर एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी की ओर से नौ अगस्‍त को भारत में Lamborghini URUS SE को लॉन्‍च किया जाएगा। यह एसयूवी का प्‍लग इन हाइ्रब्रिड वर्जन होगा। लैम्‍बॉर्गिनी की ओर से इसमें दमदार इंजन और हाइब्रिड तकनीक के साथ कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे।

    Mahindra Thar Roxx

    महिंद्रा की ओर से भी अगले महीने 15 अगस्‍त को नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से 15 अगस्‍त को दमदार एसयूवी Thar का 5 Door वेरिएंट लाया जाएगा। जिसे Mahindra Thar Roxx नाम से लाया जा सकता है। इसमें राउंड एलईडी हेडलाइट्स के साथ ही डीआरएल, अपडेटिड ग्रिल, पैनोरमिक रूफ, 10.25 इंच टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम को दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Tata Curvv: टाटा की कर्व कूपे एसयूवी में कैसे होंगे Features, लॉन्‍च से पहले लीक हुई जानकारी